Kalyan Crime

    Loading

    कल्याण: पति-पत्नी अंबरनाथ से रिक्शा में सवार होकर रिक्शा चालक को कल्याण ले आए और अपने 3 अन्य साथियों की मदद से उन्होंने रिक्शा चालक पिटाई की और उसका मोबाइल फोन, नकदी और रिक्शा लेकर चंपत हो गए।  इस मामले में कल्याण की कोलशेवाड़ी पुलिस ने 6 घंटे के भीतर सीसीटीवी की मदद से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य एक फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। 

     पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अंबरनाथ के पश्चिम में रहने वाले जावेद शेख रिक्शा चलाते है।  29 दिसंबर की रात एक पति-पत्नी उसके पास आए और कहा कि हम कहीं जाना चाहते हैं।  उन्होंने रिक्शा लिया और मुझसे कहा कि इसे ले लो और किराया दे दो।  रिक्शा जैसे ही उल्हासनगर पहुंचा तो दोनों के तीन अन्य साथी  भी आ गए वह भी रिक्शा में बैठ गए और उसके बाद  रिक्शा कल्याण पूर्व के कटेमानिवली इलाके में केडीएमसी के ड वार्ड इलाके में पहुंचा। 

    सीसीटीवी से मिली मदद

    वहां पांचों ने रिक्शा चालक को एक जगह रुकवा दिया और शराब के नशे में धुत हो गए।  इसके बाद जावेद शेख को  मारा-पीटा और रिक्शा लेकर चंपत हो गए।  रिक्शा चालक जावेद शेख ने कोलशेवाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई।   उसके बाद तलाश कर रही पुलिस को एक जगह सड़क पर जा रहा एक रिक्शा मिली।  उसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की, और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 6 घंटे के भीतर पुलिस ने उल्हासनगर के चार निवासियों को गिरफ्तार कर लिया। 

    दखनी के खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज

     इसमें करण दखनी एक अपराधी है।  पुलिस के मुताबिक, करण दखनी के खिलाफ अकेले उल्हासनगर मध्यवर्ती थाने और अंबरनाथ में 14 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी पत्नी चैताली पाटिल, दोस्त कुणाल जाधव और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।  चार में से तीन क कल्याण कोर्ट में पेश किया गया जहां से  कल्याण कोर्ट ने तीनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।   नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा,  पुलिस एक भगोड़े आरोपित की तलाश कर रही है।  कल्याण के सहायक पुलिस  आयुक्त उमेश माने पाटिल ने कहा कि मामले में पांच आरोपियों में से 4 को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनमें एक नाबालिग है और एक आरोपी फरार है।