Corona is again intimidating in Delhi, 144 new cases surfaced, one more patient died
File Photo

    Loading

    ठाणे : जिले (District) में कोरोना संक्रमितों (Corona Infected) की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले में बुधवार (Wednesday) को 4721 लोगों की रिपोर्ट (Report) पॉजिटिव (Positive) आई है। जबकि एक की मौत दर्ज की गई है। जिले में अब एक्टिव केस (Active Case) की संख्या 9950 हो गई है। अब ऐसा लग रहा है कि जनपद में वैश्विक कोरोना महामारी की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

    जिस प्रकार कोरोना का यह बम फूट रहा है। इससे संभावना जताई जा रही है कि जिले में जल्द ही संक्रमितों की संख्या एक दिन में 10 हजार के पार पहुंच सकती है। लेकिन ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में दो हजार के आसपास और नवी मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र में डेढ़ हजार के आसपास नए केस आने से दोनों महानगर पालिका प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। वहीं केडीएमसी और मीरा-भाईंदर महानगरपालिका क्षेत्र में 500 के ऊपर और उल्हासनगर महानगर पालिका क्षेत्र में और ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में 100 से अधिक नए केस आने से यहां प्रशासन के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है। बहरहाल, जिले में चार हजार 721 नए केसेस के साथ जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5 लाख 87 हजार 997 पर पहुंच गई है। जबकि मृतकों की संख्या 11 हजार 622 पर पहुंच गई है। 

    ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के भीतर सर्वाधिक 1 हजार 685 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए है और एक की मौत दर्ज की गई है। यहां पर एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हजार 715 है। जबकि दूसरे क्रमांक पर नवी मुंबई है। जहां पर 1 हजार 324 नए संक्रमित केस सामने आए है। जहां पर सक्रिय और ऐक्टिव मरीजों की संख्या सर्वाधिक 3 हजार 404 है। इसी तरह कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में भी कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है और यहां पर एक दिन में 619 नए केस सामने आए है और 1328 एक्टिव मरीज है। जिनका अस्पतालों और घर पर रहकर इलाज चल रहा है। मीरा-भाईंदर महानगर पालिका क्षेत्र में 615 नए केस के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 1 हजार 494 है। ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में 178 नए कोरोना के केस दर्ज किए गए है और यहां पर एक्टिव मरीजों की संख्या 406 तक पहुंच गई है। उल्हासनगर महानगर पालिका में 122 नए केस पाए गए है और एक्टिव मरीजों की संख्या 273 तक जा पहुंची है। इसी प्रकार कुलगाव-बदलापूर, अंबरनाथ नगर पालिका क्षेत्र में क्रमशः 54 और 78 अन्य केस और ऐक्टिव मरीजों की संख्या क्रमशः 165 और 96 है। भिवंडी महानगर पालिका क्षेत्र में सबसे कम 58 नए केस पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए है। 

    जिले में ओमीक्रोन के चपेट में 58 लोग 

    विदेश से ठाणे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आए 58 लोग कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के चपेट में आ चुके है। इसमें ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र के 29, नवी मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र में के 10, कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र के 7, भिवंडी के 5 उल्हासनगर के 3 और ठाणे ग्रामीण में अन्य क्षेत्र के 4 मरीजों का समावेश है। इन ओमिक्रोन मरीजों का इलाज निजी और सरकारी कोविड अस्पतालों में चल रहा है। 

    ठाणे जिले अब तक कुल एक करोड़ 12 लाख 23 हजार 932 लोगों को लगाया जा चूका है टीका 

    जिले में बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर अब नागरिक टीकाकरण को लेकर भी सक्रिय हो गए है। कोरोना प्रतिबंधात्मक टीकाकरण अभियान के तहत जिले में कोविन पोर्टल पर पंजीकरण के अनुसार बुधवार की शाम 7 बजे तक 79 हजार 333 लोगों की टीका लगाया गया। इस प्रकार जिले में अब तक कुल एक करोड़ 12 लाख 23 हजार 932 लोगों को कोरोना का टीका दिया जा चूका है। जिसमें से 64 लाख 12 हजार 25 नागरिकों को कोरोना की पहली खुराक और 48 लाख 11 हजार हजार 907 लोगों को कोरोना की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसी तरह ठाणे जिले के ग्रामीण और नगर परिषद क्षेत्र में बुधवार को 15 से 18 उम्र वाले करीब 5 हजार 696 विद्यार्थियों को टीका की पहली खुराक दी गई।