5 arrested, one pistol, car, and pickup jeep recovered with banned gutkha

    Loading

    नवी मुंबई. प्रतिबंधित गुटखा सप्लाई (Gutkha Supply) करने वाले एक गिरोह के मुखिया सहित 5 लोगों को नवी मुंबई पुलिस (Navi Mumbai Police) की अपराध शाखा ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। इन आरोपियों के पास से पुलिस (Police) ने एक देशी बनावट की पिस्तौल, एक कार, एक टेंपो और एक पिकअप जीप बरामद किया है, जिसकी कीमत 79 लाख 880 रुपए बताई गई है। पुलिस के हाथ लगे इन आरोपियों का एक साथी फरार होने में सफल हुआ,जिसकी तलाश जारी है।

    नवी मुंबई के पुलिस कमिश्नर विपिन कुमार सिंह के अनुसार,  अपराध शाखा द्वारा अजय कुमार सूरज गौड़ (33), गोविंद वामन बोडारे (44), घेवाराम कान्हाराम देवासी (31), अक्षय मुरली गायकवाड (21) और राहुल कुमार मुन्ना प्रसाद कुमार (26) को   गिरफ्तार किया गया है। वहीं करण राम सालुंखे (27) नामक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। इन आरोपियों ने प्रतिबंधित गुटखा कहां से लाया था, इसके बारे में पूछताछ जारी है।

     आरोपियों को 23 तक पुलिस हिरासत

    पुलिस कमिश्नर विपिन कुमार सिंह ने बताया कि अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एन.बी. कोल्हटकर को जानकारी प्राप्त हुई थी कि गुटखा सप्लाई करने वाले कुछ लोग वाशी रेलवे स्टेशन के पास स्थित उड़ीसा भवन के पास किसी को प्रतिबंधित गुटखा की  सप्लाई करने के लिए आने वाले है। इस जानकारी के आधार पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कोल्हटकर के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम कार्रवाई करने के लिए वहां पहुंची। जहां पर कुछ लोगों द्वारा बोरी में भरा गुटखा एक आयशर टेंपो से निकालकर  पिकअप जीप में भरा जा रहा था। तभी पुलिस ने इस स्थान से 5 लोगों को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने इन सभी आरोपियों को 23 तक पुलिस की हिरासत में रखने का आदेश दिया है।