पुलिस के गिरफ्त में आए 9 बाइक चोर, चोरी के कई मामले हुए उजागर

    Loading

    कल्याण : कल्याण की कोलसेवाड़ी पुलिस (Kolsewadi Police) ने 9 बाइक चोरों (Thieves) को गिरफ्तार (Arrested) कर कई वाहन चोरी के मामलों का खुलासा किया किया है। पुलिस ने एक दूसरे की निशानदेही पर एक दो नहीं कुल 9 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 9 मोटर साइकिल (9 Motorcycle), एक रिक्शा (Rickshaw) और कुछ चोरी की बैटरी (Battery) बरामद की है।            

    पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में दिलचस्प बात यह है कि पुलिस ने पेट्रोलिंग करते हुए पहले एक चोर को पकड़ा। इस चोर ने एक और चोर का नाम बताया। दूसरे ने तीसरे का नाम बताया। ऐसा करके एक-एक कर कुल 9 चोरों को पकड़ा गया। चोरी करने वाले हम अकेले नहीं हैं और भी चोरी करते हैं। इस खुलासे पर ही एक के बाद एक कुल 9 बाइक चोर पकड़े गए और कई बाइक चोरी के मामलों का खुलासा हुआ हैं। जिससे सनसनी मच गई है, पुलिस ने 9 चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

    चोरी करने वाले हम अकेले नहीं

    कल्याण-डोंबिवली में वाहन चोरी की कई घटनाएं हुई थी जिसको देखते हुए कल्याण की कोलसेवाड़ी पुलिस भी चोरों की तलाश में थी। कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बशीर शेख ने विशेष जांच दल नियुक्त किया था। डीसीपी सचिन गुंजाल, एसीपी उमेश माने पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया और पुलिस अधिकारी हरिदास बोचरे की टीम द्वारा एक बाइक चोर को हिरासत में लिया गया। चोर का नाम भावेश कुंड है।   पुलिस ने उसके साथी आकाश महार को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक बाइक बरामद की गई। लेकिन इन दोनों के पकड़े जाने के बाद उन्होंने जो खुलासा किया। वह सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। उन्होंने कहा कि चोरी हम ही नहीं करते और चोरों के नाम देते हैं। उन चोरों ने कुछ और चोरों के नाम बताए। ऐसा करते हुए पुलिस ने 9 चोरों को गिरफ्तार किया है। 

    अन्य सात गिरफ्तार आरोपियों में जतिन अजेंद्र, कृष एंथनी, सतीश लोंधे, मंगेश डोंगरे, अविनाश चिकानो, मितेश पंडित और गणेश ससाने शामिल हैं।   इनके पास से 9 मोटरबाइक और 1 रिक्शा बरामद की गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि कुछ और वारदातों का खुलासा हो सकता है। इस मामले में कल्याण-डोंबिवली इलाके में वाहन चोरों का गिरोह सक्रिय है।