प्रॉपर्टी प्रदर्शनी में अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा, नवी मुंबई की एक अलग पहचान बन गई है

    Loading

    नवी मुंबई : विकास के मामले में अन्य शहरों की तुलना में नवी मुंबई (Navi Mumbai) काफी आगे है, इस शहर में इमारतों (Buildings) के निर्माण के साथ-साथ सुविधाएं मुहैया कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसके चलते अब यह शहर नवी मुंबई का भविष्य बन रहा है। यह बात फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी (Actor Sunil Shetty) ने कही। वे कामोठे में आयोजित प्रॉपर्टी प्रदर्शनी (Property Exhibition) का उद्घाटन करने नवी मुंबई आए थे। 

    नवी मुंबई के कामोठे में क्रेडाई-बीएएनएम रायगढ़ और रायगढ़ वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा उक्त 4 दिवसीय प्रॉपर्टी प्रदर्शनी का आयोजित की गई है। यह प्रदर्शनी 12 दिसंबर तक चलेगी। इस प्रॉपर्टी प्रदर्शनी में 50 से अधिक बिल्डर और 10 से अधिक बैंक और फाइनेंस कंपनी ने अपने स्टाल लगाए हैं। यहां पर 200 से अधिक प्रॉपर्टी के बारे में लोगों की जानकारी दी जा रही है। इस प्रॉपर्टी प्रदर्शनी में लोगों को 19 लाख से लेकर 3 करोड़ तक के घर उपलब्ध हैं। 

    अपनी ओर आकर्षित कर रही नवी मुंबई

    कामोठे स्थित खांदेश्वर रेलवे स्टेशन के पास आयोजित उक्त प्रॉपर्टी प्रदर्शनी का उद्घाटन मौके पर क्रेडाई-बीएएनएम रायगढ़ और रायगढ़ बिल्डर वेलफेयर एसोसिएशन के जीतू जगवानी, मनीष रामजीयानी, सुरेश ठाकर, वसंत भद्रा, भदेद्र शाह, हरीश करिया, चिराग शाह, समेत तमाम बिल्डर मौजूद रहे। इस अवसर पर अभिनेता सुनील शेट्टी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नवी मुंबई में हर तरह की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिसकी वजह से यह शहर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है और मुंबई का भविष्य बन रहा है। उन्होंने कहा कि विकास और सुविधाओं के कारण नवी मुंबई की अपनी अलग पहचान बनी है।