अदिति तटकरे ने सिडको और मनपा अधिकारियों को हड़काया

  • तलोजा में जलापूर्ति सुधारने के निर्देश

Loading

नवी मुंबई. रायगड़ की पालकमंत्री अदिति तटकरे (Aditi Tatkare) ने गुरुवार को तलोजा क्षेत्र में पानी की सप्लाई सुधारने को लेकर सिडको (CIDCO) और पनवेल मनपा (Panvel Municipal Corporation) अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है। बता दें कि पनवेल मनपा क्षेत्र के तलोजा में पानी की भारी किल्लत चल रही है। इसे लेकर लगातार आंदोलन चल रहे हैं, लेकिन सिडको और मनपा प्रशासन लगातार अनदेखी कर रहा है।

पनवेल शहर जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस के सचिव प्रसाद ढगेपाटिल ने तलोजा की इस गंभीर समस्या को रायगड़ जिले की पालकमंत्री अदिति तटकरे (Aditi Tatkare) के सामने रखा। मंत्री ने सिडको (CIDCO) और मनपा अधिकारियों की खिंचाई करते हुए जलापुर्ति सुधारने का निर्देश दिया है। राकां के जिला सचिव प्रसाद पाटिल ने बताया कि 2019 में यहां 2 जलकुंभ बनाने का ठेका जेएम म्हात्रे इन्फ्रास्ट्रक्चर को दिया गया था, लेकिन काम कुछ भी नहीं हुआ। ऐसे में कम दबाव में हो रही पानी की सप्लाई ने स्थानीय नागरिकों की नींद हराम कर दी है।