Against the BJP government and in support of the farmers, the effect of the Maharashtra bandh was also in Kalyan, Dombivli, Badlapur and Ambernath

    Loading

    कल्याण/बदलापुर/अंबरनाथ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर (Lakhimpur) में हुई घटना के विरोध में महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) में शामिल दलों, कांग्रेस, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस ने महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया। इसका असर कल्याण-डोंबिवली में भी भरपूर देखने को मिला, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रकाश मुथा के नेतृत्व में कांग्रेस और एनसीपी कार्यकर्ताओं ने कल्याण के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक इलाके में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। मोदी और योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की भी मांग की।

    प्रकाश मुथा के साथ कल्याण सिटी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओबीसी संभाग जयदीप सानप, उपाध्यक्ष राजा जाधव, बाबा तिवारी, पूर्व पार्षद इफ्तिखार खान, मुन्ना पांडे, विजय चव्हाण, बाबा रामटेके, आजम खान, गुलाब मनियार, संजय सविंदर, मदन जयराज, संगीता, भोईर, रीना खांडेकर, राम तारे, मंगल चव्हाण, मनोज सिंह और अन्य कांग्रेस, एनसीपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    उत्तर प्रदेश में जंगलराज जारी है और किसानों का शांतिपूर्ण आंदोलन जारी है।  इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।  सुप्रीम कोर्ट द्वारा सरकार पर सवाल उठाने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने एक केंद्रीय मंत्री के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।  मोदी सरकार को केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्रा को तुरंत हटाना चाहिए।  महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रकाश मुथा ने कहा कि मोदी के पास हरित क्रांति करने वाले किसानों से मिलने का समय नहीं था, लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका जाने का समय था।

    बदलापुर और अंबरनाथ में भी दिखा बंद का असर

    उधर बदलापुर में भी लखीमपुर में हुई घटना के विरोध में राज्य की सत्तारूढ़ महाविकास आघाडी के घटक दलों द्वारा पुकारे गए महाराष्ट्र बंद का असर बदलापुर में भी दिखाई दिया। जहां बदलापुर के शिवसेना शहर प्रमुख वामन म्हात्रे, राष्ट्रवादी कांग्रेस के शहर अध्यक्ष  आशिष दामले, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष संजय जाधव अपने कार्यकर्ताओं के साथ शहर के बाजारों में घूमकर दुकानें बंद करवाई। दोपहर तक शहर के सभी बाजार बंद रहे।

    व्यापारिक प्रतिष्ठान दोपहर 2 बजे तक बंद रहे

    वहीं राज्य की सत्तारूढ़ महाविकास आघाडी के घटक दलों द्वारा 11 अक्टूबर को पुकारे गए महाराष्ट्र बंद के कारण सोमवार को अंबरनाथ की दुकानें, होटल और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान दोपहर 2 बजे तक बंद रहे।

    शिवसेना के शहर प्रमुख अरविंद वाळेकर, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रदीप पाटिल, पूर्व नगरसेवक उमेश पाटिल, राष्ट्रवादी कांग्रेस के शहर अध्यक्ष  सदाशिव पाटिल ने किसानों के समर्थन में महाराष्ट्र  बंद को लेकर अंबरनाथ बंद का ऐलान किया था। शहर में पुलिस के पुख्ता बंदोबस्त किया गया था।