और जब अंबरनाथ नगरपालिका मुख्यालय में हुआ शिवसेना और बागियों का आमना-सामना, ऐसी हुई स्थिति

    Loading

    अंबरनाथ : शिवसेना (Shiv Sena) के बागी विधायक डॉ. बालाजी किणीकर (Dr. Balaji Kinikar) और शिवसेना महिला अघाड़ी (Shiv Sena Mahila Aghadi) ने अंबरनाथ नगरपालिका कार्यालय (Ambernath Municipal Office) में आमने सामने (Face-to-Face) आ गए। इस मौके पर शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉ. किणीकर के सामने ही शिवसेना जिंदाबाद और उद्धव ठाकरे जिंदाबाद समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। कुछ देर के लिए अंबरनाथ नगरपालिका में हलचल मच गई। शिवसेना की महिलाओं ने सवाल किया कि हम जब शहर की समस्या लेकर नगरपालिका में सुबह से बैठे है तो विधायक दूसरे केबिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसे कर सकते है। इस पर डॉ. किणीकर ने महिला शिवसैनिकों से कहा कि आपने मुझे समस्याओं के बारे में सूचित नहीं किया नहीं तो मैं भी आ जाता। 

    महिला कार्यकर्ता पहुंची नगरपालिका         

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विद्रोह में शामिल हुए अंबरनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. बालाजी किणीकर निर्वाचन क्षेत्र में फिर से सक्रिय हो गए है। नए शहर ने तीन बड़े कार्यों की मंजूरी और निधि उपलब्ध होने की जानकारी देने के लिए विधायक डॉ. किणीकर ने अंबरनाथ नगरपालिका कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। लेकिन विधायक डॉ. किणीकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले ही अंबरनाथ नगरपालिका में शिवसेना की महिला अघाड़ी की कार्यकर्ता हाजिर हो गई। शहर के खस्ताहाल शौचालय, विविध जगहों पर हो रहा जलजमाव, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव का अभाव, दूषित पानी आदि समस्या लेकर शिवसेना की महिला कार्यकर्ता अंबरनाथ नगरपालिका के अतिरिक्त मुख्य अधिकारी डॉ. प्रशांत शेलके के कार्यालय में पहुंची और उन्होंने स्टैंड लिया कि जब तक मुख्य अधिकारी नहीं आएंगे हम यहां से नहीं जाएंगे। 

    शिवसेना महिला अघाड़ी ने घेरा

    वहीं नगरपालिका के दूसरे हॉल में विधायक डॉ. बालाजी किणीकर,  मुख्य अधिकारी डॉ. प्रशांत रसाल और शहर अभियंताओं की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हुई। इस दौरान शहर में दो स्वीकृत सड़कों के काम की जानकारी दी गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने तक ये महिलाएं वहीं पर डटीं रही। प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त करने के बाद विधायक डॉ. किणीकर जैसे ही हॉल से बाहर आए, शिवसेना के महिला अघाड़ी की सदस्यों ने उन्हें घेर लिया। जिससे कुछ समय के लिए वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष मनीषा वालेकर, महिला शहर संघटक नीता परदेशी, हसीना शेख, मालती पवार के साथ साथ कई पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।