कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के आरक्षित सीटों की हुई घोषणा

    Loading

    कल्याण : 133 सदस्यों वाली कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (Kalyan-Dombivli Municipal Corporation) में वर्ष 2022 में होने वाले आम चुनाव (Elections) में अनुसूचित जाति महिला (Scheduled Caste Women), अनुसूचित जनजाति महिला (Scheduled Tribe Women) और सामान्य महिलाओं (General Women) को आरक्षण सुनिश्चित (Reservation Ensured) करने के क्रम में महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. विजय सूर्यवंशी, अतिरिक्त कमिश्नर सुनील पवार और चुनाव अधिकारी उपायुक्त सुधाकर जगताप के मार्गदर्शन लॉटरी सिस्टम द्वारा महिलाओं के लिए आरक्षण किया गया जिसमें 133 सीटों में 13 अनुसूचित जाति की आरक्षित सीटों में 7 सीट अनुसूचित महिलाओं के लिए और अनुसूचित जनजाति के लिए 4 सीटों में से 2 सीट अनुसूचित जनजाति महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं, वहीं 116 सामान्य वर्ग की सीटों में से 58 सीट सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। 

    वार्डों की कुल संख्या 44 है

    2011 की जनगणना के अनुसार कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका में निर्वाचित सदस्यों की संख्या 133 है। यह चुनाव बहु-सदस्यीय वार्ड प्रणाली के आधार पर होगा जिसमें कुल वार्डों की संख्या 44 है। जिसमें 3 सदस्यों के 43 वार्ड और 4 सदस्यों के 1 वार्ड हैं। 13 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रहेंगी। ड्रा में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कुल 13 सीटों में से 7 अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए, अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 4 सीटों में से 2 सीटें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित थीं। 

    महिलाओं के लिए आरक्षित 

    निकाली गई और शेष 116 सामान्य सीटों में से 58 सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों में से 42 सीटें सीधे चुनाव आयोग द्वारा आरक्षित हैं, इसलिए शेष 15 सीटें सामान्य महिलाओं के लिए और चौथी सीट वार्ड संख्या 44 में आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए आरक्षित है। कार्यक्रम का संचालन महानगरपालिका सचिव संजय जाधव ने किया।