नवी मुंबई महानगरपालिका के आरक्षित सीटों की हुई घोषणा

    Loading

    नवी मुंबई : नवी मुंबई महानगरपालिका (Navi Mumbai Municipal Corporation) के आगामी आम चुनाव (Elections) के लिए वाशी स्थित विष्णु भावे नाट्य गृह में महानगरपालिका कमिश्नर अभिजीत बांगर (Commissioner Abhijit Bangar) की अध्यक्षता में स्कूली बच्चों द्वारा उनके आंखों पर पट्टी बांधकर पारदर्शी तरीके (Transparent Methods) से चिट्ठी निकालकर अनुसूचित जाति (महिला), अनुसूचित जनजाति (महिला) और सामान्य (महिला) के लिए आरक्षण (Reservation) तय किए गए। 

    41 प्रभागों में 122 नगरसेवक चुने जाएंगे

    तीन सदस्यीय वार्ड प्रणाली के अनुसार नवी मुंबई महानगरपालिका का यह पहला आम चुनाव है। इस प्रणाली के अनुसार, आम चुनाव 2022 के लिए 40 प्रभागों में 3 सदस्यीय वाला हैं और इस प्रकार इन प्रभागों में 120 सदस्य चुनकर सभागृह में पहुंचने वाले है। जबकि संख्या प्रभाग क्रमांक 41 में एकमात्र ऐसा प्रभाग है जहाँ से 2 सदस्य चुने जाने वाले है। इस प्रकार 41 प्रभागों में 122 नगरसेवक चुने जाएंगे। महिलाओं के लिए कुल सदस्यता का कम से कम 50 प्रतिशत अर्थात 61 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। प्रत्येक प्रभाग में न्यूनतम एक सीट और अधिकतम दो सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। चुनाव आयोग के अनुसार अनुसूचित जाति की 11 सीटों के लिए आरक्षण तय किया है। इन 11 सीटों में से 6 सीटें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए लॉटरी पद्धति द्वारा निकाली गई। 

    अनुसूचित जनजातियों का आरक्षण

    इसी प्रकार अनुसूचित जनजातियों की प्रभाग वार सूची अवरोही क्रम में उस प्रभाग से तैयार की गई है। जिसमें अनुसूचित जाति की जनसंख्या का प्रतिशत प्रभाग की कुल जनसंख्या से अधिक है। तदनुसार, राज्य चुनाव आयोग ने अनुसूचित जनजातियों के लिए प्रभाग क्रमांक 11 (ब) और 34 (अ) सीटों का आरक्षण तय किया है। चूंकि प्रभाग क्रमांक 11 (अ) अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए आरक्षित नहीं था। इसलिए प्रभाग 11 (ब) अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए सीधे सुरक्षित रखा गया। 

    28 प्रभागों में से चिट्ठी द्वारा लॉटरी निकाली गई

    जबकि कुल 54 सीटें सामान्य (महिला) के लिए आरक्षित हैं। राज्य चुनाव आयोग ने 40 सीटों को सीधे आरक्षित घोषित किया है। इसके अनुसार सामान्य महिलाओं के लिए शेष 14 सीटों के लिए कुल 28 प्रभागों में से चिट्ठी द्वारा लॉटरी निकाली गई। आरक्षण के संबंध में आपत्ति और सुझाव प्रस्तुत करने की अवधि 1 जून से 6 जून 2022 (दोपहर 3 बजे तक) होगी। इन आपत्तियों और सुझावों को चुनाव कार्यालय या संबंधित प्रभाग समिति कार्यालय के मुख्यालय में महनाहगारपालिका कमिश्नर को प्रस्तुत किया जा सकता है।