swine flu
File Photo

    Loading

    ठाणे : ठाणे जिला कोरोना (Corona) के प्रकोप पर जहाँ अंकुश लगा हुआ है। वहीं स्वाइन फ्लू (Swine Flu) की बढ़ती रफ़्तार चिंता बढ़ा दिया है। यह इस बीमारी ने अपनी चपेट में शहरी और ग्रामीण के रहिवासियों को लेते दिखाई दे रहा है। जिससे जिले में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की संख्या डेढ़ सौ के पास पहुँच गई है। जिले में कुल 148 संक्रमित मरीज है। जिनमें से सबसे अधिक मरीज ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal Corporation) की सीमा में हैं। 

    मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही

    जिले में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला और महानगरपालिका स्वास्थ्य विभाग और सतर्क हो गया है और इसके रोकथाम के लिए उपाय योजना तेजी से जारी है। लेकिन इसके बावजूद बीमारी अपना पैर तेजी से पसार रहा है। मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। पिछले सप्ताह में जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 34 थी और 3 लोगों की मौत दर्ज की गई थी। जबकि पिछले गुरुवार को स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या में दो गुना वृद्धि देखी गई थी। पिछले गुरुवार को जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 34 से सीधे बढ़कर 66 तक पहुँच गई थी। हालांकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या जस की तस बनी रही। 

    मरीजों की संख्या 148 

    ठाणे जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या में 20 की वृद्धि हुई और मरीजों की संख्या 85 पहुंच गई। यह 13 से बढ़कर 99 तक आकंड़ा पहुँच गया था। इस सप्ताह की शुरुआत में सोमवार को फिर 27 का इजाफा हुआ था और मरीजों की संख्या 125 पहुंच गई। अब इसके बाद गुरुवार को फिर मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ और मरीजों की संख्या सीधे 148 पर पहुंच गई। इसमें सबसे ज्यादा 90 मरीज ठाणे महानगरपालिका में सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है। साथ ही कल्याण-डोंबिवली में मरीजों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। नवी मुंबई में मरीजों की संख्या 20 हो गई है। साथ ही कुलगांव बदलापुर में दो और अंबरनाथ में एक मरीज सामने आया है। जबकि मीरा-भायंदर में मरीजों की संख्या 5 पर स्थिर है। एक तरफ जहां स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। जिसे संज्ञान में लेते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ महानगरपालिका और नगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है।