tiranga
File Photo

    Loading

    भिवंडी: देशवासियों के दिल में देश प्रेम की भावना पैदा करने के लिए देशभर में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) मनाया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर देश की आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign) चलाई जा रही है। तिरंगा मुहिम के तहत भिवंडी शहर (Bhiwandi City) में डेढ़ लाख घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। उक्त जानकारी महानगरपालिका कमिश्नर और प्रशासक विजय कुमार म्हसाल ने प्रेस वार्ता कर दी है। उक्त अवसर पर महानगरपालिका जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले उपस्थित थे।

    गौरतलब है कि महानगरपालिका कमिश्नर और प्रशासक विजय कुमार म्हसाल ने हर घर तिरंगा मुहिम के बारे में बताया कि भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत पांचों क्षेत्रीय महानगरपालिका प्रभाग कार्यालय पर तिरंगा झंडा वितरण की व्यवस्था की जाएगी।

    राष्ट्रीय झंडे उपलब्ध कराए जाएंगे

    नागरिकों को कम कीमत पर राष्ट्रीय झंडे उपलब्ध कराए जाएंगे। कमिश्नर म्हसाल ने स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव आंदोलन में नागरिकों, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों, सोसायटी प्रमुखों, पावरलूम संगठनों, एमसीएचआई,रोटरी क्लब,लायंस क्लब, डाक्टर्स एसोसिएशन, सर्राफा एसोसिएशन की भागीदारी बढ़ाने और  नागरिकों को तिरंगा मुहिम के प्रति प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए हैं।

    महानगरपालिका करेगी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन

    नागरिकों को स्थानीय महानगरपालिका प्रभाग कार्यालय से झंडा खरीद कर अपने घर, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्थान, सोसायटी, मकान,साइजिंग, कपड़ा डाइंग आदि पर फहराना होगा। महानगरपालिका प्रशासन प्रभात फेरी के माध्यम से शहर में पानी की टंकी, फ्लाईओवर की साज-सज्जा और विद्युत प्रकाश व्यवस्था, वृक्षारोपण कार्यक्रम, चित्ररथ, सेल्फी प्वाइंट और जागरुकता के लिए निबंध प्रतियोगिता सहित चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, मनोरंजन केंद्र, अस्पताल, सिनेमाघर,राजनैतिक दलों के कार्यालय में विशेष व्यक्ति झंडा फहराएंगे। कमिश्नर विजय म्हसाल का कहना है कि 11 से 15 अगस्त तक प्लागथान का आयोजन किया जाएगा। कमिश्नर ने स्कूलों, कॉलेजों, पर्यावरण प्रेमियों, वृक्ष प्रेमियों, सोसाइटी के संचालक, पावरलूम संगठनों, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से बड़ी संख्या में तिरंगा आंदोलन में बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाए जाने की अपील की है। भिवंडी में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की सफलता के  लिए टोरेंट पावर, इंडियन बैंक, एमसीएचआई भिवंडी, महाराष्ट्र बैंक सहित अन्य सामाजिक संस्थाएं भिवंडी महानगरपालिका को तिरंगा झंडा की खरीदी के लिए सहयोग किया है।