Bhiwandi Municipal Corporation

    Loading

    भिवंडी : भिवंडी महानगरपालिका (Bhiwandi Municipal Corporation) की महापौर प्रतिभा पाटिल (Mayor Pratibha Patil) ने आगामी दीपावली (Diwali) पर्व निमित्त महानगरपालिका कर्मियों को 10 हजार 100 रुपए सानुग्रह अनुदान दिए जाने की घोषणा की है। दीपावली पर्व के करीब 20 दिन पूर्व महापौर (Mayor) द्वारा की गई सानुग्रह अनुदान की घोषणा से महानगरपालिका (Municipal Corporation) के कर्मचारियों में खुशी व्याप्त है।

    गौरतलब है कि महानगरपालिका मुख्यालय स्थित महापौर कार्यालय में महापौर प्रतिभा विलास पाटिल की अध्यक्षता में हुई बैठक में महानगरपालिका कमिश्नर सुधाकर देशमुख, महानगरपालिका उपायुक्त दीपक पुजारी, कोणार्क विकास आघाडी गट नेता विलास पाटील सहित लेबर फ्रंट यूनियन और अन्य यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे। 

    15 हजार रुपए की थी मांग

    महानगरपालिका यूनियनों द्वारा आगामी दीपावली पर्व निमित्त सानुग्रह अनुदान के रूप में 15 हजार रुपए महानगरपालिका कर्मियों को दिए जाने की मांग महापौर पाटिल के समक्ष रखी गई थी। महापौर प्रतिभा पाटिल ने महानगरपालिका यूनियनों की मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए सानुग्रह अनुदान के तौर पर 10 हजार 100 रुपए मंजूर किए जाने की घोषणा की। महापौर प्रतिभा विलास पाटील द्वारा दीपावली पर्व निमित्त की गई सानुग्रह अनुदान की घोषणा से लेबर फ्रंट यूनियन अध्यक्ष एड. किरण चेन्ने, महासचिव संतोष चव्हाण, महेंद्र कुंभारे, भानुदास भसाले आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए महानगरपालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि विगत वर्ष महानगरपालिका प्रशासन द्वारा दीपावली पर 9 हजार 100 रुपए सानुग्रह अनुदान महानगरपालिका कर्मियों को दिया गया था जिसमें बिगत वर्ष से 1000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। मनपा की तमाम यूनियनों के पदाधिकारियों ने महापौर प्रतिभा विलास पाटील और कमिश्नर सुधाकर देशमुख का आभार व्यक्त किया है।