सीएम एकनाथ शिंदे ने दिव्यांग बच्चों के साथ काटा अपने जन्मदिन का केक

    Loading

    ठाणे : महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर गुरुवार को ठाणे शहर में दिव्यांग (Divyang) और विशेष बच्चों (Special Children) के साथ केक काटकर अपना जन्म दिवस दिवस (Birthday) मनाया। इसी मौके पर दिव्यांगों के रोजगार मेलावा में भी वे शरीक हुए और शुभेच्छा दी। जबकि कोपरी-पांचपाखड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत किसन नगर के बच्चों के बीच सीएम शिंदे ने खाद्य पदार्थ और नोटबुक का वितरण भी अब अपने हाथों से किया। 

    विदित हो कि स्वयं दिव्यांग पुनर्वसन केंद्र की ओर से ठाणे के स्वर्गीय गंगूबाई संभाजी शिंदे सभागृह में दिव्यांग रोजगार मेला का आयोजन सीएम शिंदे के जन्म दिवस के अवसर पर किया गया था। इस मेला में भी सीएम शिंदे शामिल हुए और उन्होंने यहां दिव्यांग बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर विशेष बच्चों के साथ हाथों केक काटे गए। 

    इस अवसर पर दिव्यांगों के रोजगार के लिए उपयोग स्वयं स्वयम एप का अनावरण, स्वयंम झेप स्मरणिका और वेबसाइट का अनावरण भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों किया गया। इस ऐप के माध्यम से दिव्यांगों को उपयुक्त रोजगार के बारे में बेहतर जानकारी उपलब्ध हो पाएगी। शिंदे ने दिव्यांग रोजगार मेला में शामिल होकर उसका निरीक्षण भी किया और उन्होंने आयोजकों इसके लिए बधाई भी दी। इस मौके पर स्वयम की संस्थापक डॉ. निता देवलालीकर भी उपस्थित थीं। 

    दूसरी ओर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विधानसभा क्षेत्र में भी उनके जन्म दिवस के मौके पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी दौरान शिंदे के हाथों वहां के बच्चों के बीच खाद्य पदार्थ और नोटबुक आदि का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर सीएम एकनाथ शिंदे की पत्नी लता शिंदे भी उपस्थित थीं। वही सीएम शिंदे के हाथों इस अवसर पर भित्ति चित्र का भी अनावरण किया गया। 

    उक्त कार्यक्रमों में शामिल होने के उपरांत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आनंद आश्रम भी गए। जहां उन्होंने स्वर्गीय आनंद दिघे की प्रतिमा पर पुष्पहार का अर्पण कर उनका अभिवादन किया। इस मौके पर सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और पूर्व महापौर नरेश म्हस्के आदि भी उपस्थित थे। इस मौके पर सीएम शिंदे को जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए आनंद आश्रम के बाहर बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतकों की भीड़ इकट्ठी थी। शिंदे ने इन तमाम शुभचिंतकों की शुभेच्छा को स्वीकार किया और उनसे मुलाकात की। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को बैग और क्रिकेट किट का भी वितरण शिंदे के हाथों किया गया।