corona
File Photo

    Loading

    ठाणे : ठाणे जिले में जून महीने में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है और अब यह दिनों-ब-दिन भयावह रूप लेता जा रहा है। क्योंकि पिछले 24 घंटे में ठाणे जिले में 1306 मरीज दर्ज किए गए। मुंबई के बाद सबसे ज्यादा तो कोरोना का संक्रमण ठाणे जिले में ही हुआ है। जिससे अब हड़कंप मच गया है और जिला प्रशासन के साथ जिला वासियों की चिंताएं बढ़ती नजर आ रही है। 

    ऐसे में 1306 कोरोना मरीजों के साथ एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 5425 तक पहुँच गया है। बहरहाल जिले में कुल संक्रमित मरीजों का आकड़ा 7,25,471 तक जा पहुंचा है। वहीं मृतकों की कुल संख्या 11,902 पर स्थिर है। जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 7,06,708 है। ठाणे महानगरपालिका की सीमा में एक बार फिर सबसे अधिक 514 कोरोना के मरीज मिले है। यहाँ पर अब तक कुल 1,89,984 कोरोना के संक्रमित मरीज हो चुके है और अब तक 1,85,222 मरीज ठीक हो चुके है। एक्टिव मरीजों की संख्या 2116 है। 

    जिला प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में 451 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है। यहां पर कुल बाधितों की संख्या 1,57,443 हो गई है। जबकि 1893 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में 133 नए कोरोना मरीज और एक्टिव 602 मरीज, भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र में 06 नए मरीजों के साथ कुल कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 21 हो गई है। उल्हानगर महानगरपालिका में 29 नए मरीज मिले है। इस प्रकार एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 99 हो गई हैं। मीरा-भायंदर महानगरपालिका की सीमा 103 नए मरीज और 400 नए एक्टिव मरीज पाए गए है। 

    इसी प्रकार बदलापूर नगर परिषद में एक भी मरीज नहीं मिला है। लेकिन एक्टिव मरीजों की संख्या 57 है। हालांकि, अंबरनाथ नगर परिषद में एक भी मरीज नया नहीं मिला है। वहीं ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। यहाँ पर 70 नए मरीज मिले है और यहां पर कुल बाधितों की संख्या 49,905 हो गई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 237 हो गई है।