Crocodile found in water park, forest department caught and left in the forest

    Loading

    ठाणे. ठाणे (Thane) के सूरज वाटर पार्क (Suraj Water Park) में एक-दो नहीं, बल्कि सात फुट का मगरमच्छ (Crocodile) गुरुवार को मिला। रॉ संस्था ने मगरमच्छ को सुरक्षित निकालकर उसकी चिकित्सा जांच की तो पता चला कि मगरमच्छ का स्वस्थ और मस्त है। जिसके बाद उसे पुनः जंगल (Forest) में उसके घर छोड़ दिया। 

    गौरतलब है कि गुरुवार को सूरज वाटर पार्क का निरीक्षण करते समय पार्क के कर्मचारियों ने वाटर पार्क में मगरमच्छ को देखा। संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (Sanjay Gandhi National Park) के पास वाटर पार्क में मगरमच्छ पाए जाने के बाद कर्मचारियों ने वन्यजीव संगठन रॉ के स्वयंसेवकों को सूचित किया। संगठन के लोग सूरज वाटर पार्क पहुंचे और मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकाला।

    वन विभाग ने पकड़कर छोड़ा जंगल में 

    रेंज अधिकारी, ठाणे वन विभाग और पशु चिकित्सा अधिकारी, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के मार्गदर्शन में उपचार के बाद मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ दिया गया। ठाणे के एक मशहूर वाटर पार्क में इतने बड़े मगरमच्छ के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। रॉ संस्था के अधिकारी पवन ने बताया कि अधिक बरसात के कारण पानी के ओवरफ्लो होने से मगरमच्छ गलती से ठाणे शहर में आ गया था।