गरीबों का घर तोड़कर विकास करना विकास नहीं भकास है: विधायक गायकवाड

    Loading

    कल्याण : कल्याण पूर्व में धर्मवीर आनंद दिघे जन कल्याण योजना (Dharamveer Anand Dighe Jan Kalyan Yojana) के तहत आयोजित कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) के भाषण से पहले जन समुदाय को संबोधित करते हुए कल्याण पूर्व के बीजेपी (BJP) विधायक गणपत गायकवाड (MLA Ganpat Gaikwad) ने कहा कि गरीबों का घर तोड़कर विकास करना “विकास नहीं बल्कि भकास है” सर्व सामान्य गरीब जनता के घर पर बुलडोजर चलाना उचित नहीं है, घर तोड़ने के पहले उनका पुनर्वसन जरूरी है। गायकवाड ने मंच से ऐलान किया कि जिसका-जिसका घर टूटेगा उसका पुनर्वसन जरूर होगा, यही हम सभी का संकल्प है। 

    विधायक गायकवाड ने पिछली सरकार की बात करते हुए कहा कि कल्याण पूर्व की विकास के लिए 129 करोड़ की निधी पास हुई थी लेकिन तत्कालीन सरकार के नुमाइंदों ने उसे रोक दिया, अगर 129 करोड़ रुपए कल्याण पूर्व के विकास के लिए लगाया गया होता तो आज कल्याण पूर्व का चेहरा-मोहरा बदल गया होता। अपने संबोधन में विधायक गायकवाड ने यह भी कहा कि उस समय हम विरोधी पार्टी के रूप में जनता के साथ थे। तत्कालीन सरकार ने जनता की सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया। 

    उन्होंने यह भी कहा कि जनता का नुकसान करने का अधिकार किसी को नहीं है चाहे वह पक्ष में हो या विपक्ष में मुख्यमंत्री के आने के बाद धर्मवीर आनंद दिघे जन कल्याण योजना को क्रियांवित किया गया। जिसमें केंद्रीय पंचायत राज्य मंत्री कपिल पाटिल, सांसद डॉ.श्रीकांत शिंदे, कल्याण पूर्व के विधायक गणपत गायकवाड, पूर्व विधायक नरेंद्र पवार, किशोर दराडे, ज्ञानेश्वर म्हात्रे, ठाणे के जिला अधिकारी अशोक शिंगारे, केडीएमसी कमिश्नर भाऊसाहब दांगडे, पूर्व पार्षद हेमलता पावशे, पूर्व पार्षद निलेश शिंदे, शिवसेना शहर प्रमुख (उभासे) सी.पी. मिश्रा और मल्लेश शेट्टी सहित सेना-बीजेपी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।