mla Ganpat g

    Loading

    कल्याण: डोंबिवली (Dombivli) की एक नाबालिग युवती का अश्लील वीडियो (Videos) बनाकर 30 बालिग और 4 नाबालिग कुल 34 आरोपित  युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया था। यह मामला सामने आने पर राज्य में हड़कंप मच गया था।  दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए आंदोलन  भी किया गया था।  इसी पृष्ठभूमि में बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ (MLA Ganpat Gaikwad) ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र (Winter Session) में इस संबंध में  एक सवाल पूछा था। गृहमंत्री दिलीप वलसे-पाटिल ने इसका लिखित जवाब दिया है। 

    इस जवाब से साफ है कि तीन महीने बाद भी एक आरोपी फरार है।  पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।  डोंबिवली दुष्कर्म के मामले में आरोपित युवक विभिन्न राजनीतिक दलों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए है कई युवकों के परिजन और रिश्तेदार प्रत्यक्ष रूप विभिन्न राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए हैं।  24 वर्षीय आरोपी शाहिल महात्रे अभी भी फरार हैं। 

    पुलिस ने 33 आरोपियों को किया है गिरफ्तार

    डोंबिवली गैंगरेप मामले में मानपाड़ा पुलिस ने 33 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।  इनमें चार बाल अपराधी भी शामिल हैं, लेकिन एक आरोपी अभी भी फरार है जिसे पुलिस गिरफ्तार  कर सकी है उसकी अभी भी तलाश जारी है।  पीड़िता नाबालिग लड़की को करीब आठ महीने तक प्रताड़ित किया गया।  गृहमंत्री दिलीप वलसे-पाटिल ने भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ के एक सवाल के  जवाब में कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया जा चुका है।  

    एक आरोपी अब भी फरार

    इस मामले में मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शेखर बगाड़े से बात करने पर उन्होंने बताया कि नाबालिग युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुल 34 आरोपियों में से 33 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं जिनमें 4 आरोपी नाबालिग हैं और एक आरोपी शाहिल महात्रे (24) अभी भी फरार हैं जिसकी तलाश जारी हैं।