राजीव गांधी फ़्लाइओवर की मरम्मत के कारण भिवंडी में वाहनों के मार्ग परिवर्तन

    Loading

    भिवंडी : राजीव गांधी फ्लाईओवर (Rajiv Gandhi flyover) की मरम्मत (Repair) के कारण शहर के यातायात (Traffic) को वैकल्पिक मार्ग की ओर मोड़ा गया है। भिवंडी शहर (Bhiwandi City) में भारी वाहनों, ट्रकों, टेंपो, माल ढोने वाले बड़े वाहनों के प्रवेश  पर प्रतिबंध (Ban) लगा दिया गया है। यह वैकल्पिक बदलाव 31 जनवरी, 2022 तक जारी रहेगा। ठाणे के यातायात पुलिस उपायुक्त बालासाहेब पाटिल ने इस आशय सूचना जारी की है।

     गौरतलब है कि नदीनाका (शेलारगांव) से भिवंडी शहर, धमनकर नाका रोड से अंजुरफ़ाटा मार्ग से वंजारपट्टी नाका और वंजारपट्टी नाका से पुलों पर वाहनों के आवागमन को बंद किया जा रहा है। वैकल्पिक मार्ग वंजारपट्टी नाका और वंजारपट्टी ब्रिज से बाएं मुड़ना है। भारी वाहनों को वडपा से राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 3 से इच्छित स्थानों के लिए जाने का मार्ग दिया गया है।

    जरुरी वस्तुओं के वाहनों के लिए अधिसूचना लागू नहीं होगी

    साथ ही वर्तमान में भारी वाहनों पर प्रतिबंध के संबंध में जारी अधिसूचनाएं अबाधित रहेगी। फ्लाईओवर मरम्मत कार्य के पूरा होने के बाद भारी वाहनों पर प्रतिबंध के संबंध में जारी अधिसूचनाएं पहले की तरह प्रभावी होगी। पुलिस,फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, भोजन ,सब्जी, डीजल, पेट्रोल, गैस, पानी, दूध, दवा, मिनी स्कूल बसों और सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और अन्य आवश्यक सेवा वाहनों को ले जाने-लाने पर अधिसूचना लागू नहीं होगी। ठाणे शहर के यातायात विभाग के पुलिस उपायुक्त बालासाहेब पाटिल ने यह जानकारी दी है।