Navi Mumbai Metro

    Loading

    नवी मुंबई : सिडको (CIDCO) द्वारा तैयार किए गए नवी मुंबई मेट्रो (Navi Mumbai Metro) के रोलिंग स्टॉक (कोच, इलेक्ट्रिकल आदि) को रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने मंजूरी दे दी है। रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) के तरफ से नवी मुंबई मेट्रो (Navi Mumbai Metro) के डिब्बों और विद्युत प्रणाली को मंजूर किए जाने की जानकारी सिडको एमडी डॉ. संजय मुखर्जी (Dr. Sanjay Mukherjee) ने मीडिया (Media) को दी।

    गौरतलब है कि सिडको द्वारा तैयार की जा रही नवी मुंबई मेट्रो लाइन-1 की बेलापुर से पेंधर (तलोजा) तक की दूरी 11.1 किमी है। इस मार्ग पर कुल 11 मेट्रो स्टेशन हैं। इस मार्ग पर पहले चरण में मेट्रो सेवा खारघर स्थित सेंट्रल पार्क से तलोजा के पेंधर तक शुरू करने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। जिसके लिए सुरक्षा ट्रायल किया गया था। 5.14 किमी की इस दूरी के बीच 5 मेट्रो स्टेशन हैं। इसके लिए अब रेल मंत्रालय से रोलिंग स्टॉक की मंजूरी मिली है। प्रथम चरण के इस हिस्सा पर अब निर्माण कार्य का परीक्षण शेष बचा हुआ है, जिसका परीक्षण सफल होने पर मेट्रो लाइन – 1 पर खारघर के सेंट्रल पार्क से पेंधर के बीच मेट्रो की सेवा शुरू होगी।

    महा मेट्रो करेगी फेज-1 के संचालन

    सिडको उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. संजय मुखर्जी ने बताया कि ट्रेनों के नवी मुंबई में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और भी मजबूत करने के लिए, सिडको नवी मुंबई मेट्रो के तहत 4 एलिवेटेड रूट विकसित कर रहा है। नवी मुंबई मेट्रो के प्रथम में चरण बेलापुर से पेंधर तक लगभग 11. 1 किमी है, जिसमें 11 स्टेशन और तलोजा में एक कार डिपो है। बेलापुर से पेंधर तक फेज-1 के संचालन का ठेका महा मेट्रो को दिया गया। अब तक मेट्रो ने ऑसिलेशन, विद्युत सुरक्षा, आपातकालीन ब्रेक आदि से संबंधित परीक्षा को सफलतापूर्वक पूरा किया है और आरडीएसओ से प्रमाण पत्र प्राप्त किया है।

    अब आखिरी चरण में है नवी मुंबई मेट्रो परियोजना

    गौरतलब है कि 17 और 18 जनवरी 2022 को सिडको के सह-प्रबंध निदेशक और संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ महा मेट्रो के अधिकारियों की उपस्थिति में सीएमआरएस टीम ने मार्ग संख्या का दौरा किया। तलोजा डिपो में मेट्रो सुरक्षा परीक्षण किए गए। निर्माण कार्य के पर्यवेक्षण के सफल समापन पर सीएमआरएस और रेलवे बोर्ड द्वारा सीधे यात्री परिवहन शुरू करने के लिए हरी झंडी दी जाएगी। सिडको के एमडी डॉ. संजय मुखर्जी ने बताया कि नवी मुंबई मेट्रो की निगरानी पूरी होने के बाद, नवी मुंबई मेट्रो प्रथम चरण में लाइन – 1 कार्यान्वयन के लिए तैयार हो जाएगी। अब नवी मुंबई मेट्रो परियोजना शुरू होने के आखिरी चरण में है।

    नवी मुंबई मेट्रो लाइन-1 पर यात्री परिवहन को शुरू करने के लिए सीएमआरएस द्वारा आयोजित सुरक्षा परीक्षण और उसके बाद के प्रमाणीकरण महत्वपूर्ण होंगे। जिसके हासिल होने के बाद नवी मुंबई के नागरिकों का मेट्रो में सफर करने के सपना जल्द ही साकार होगा।

    - संजय मुखर्जी, एमडी, सिडको