ठाणे के लोकमान्य नगर में पेड़ गिरने से चार कारें क्षतिग्रस्त

    Loading

    ठाणे : लोकमान्य नगर (Lokmanya Nagar) क्षेत्र में रनवाल प्लाजा सोसायटी के सामने, कोरस टावर के पास, पी.एल. देशपांडे रोड पर खड़ी चार गाड़ियों (Four Cars) पर एक पेड़ (Tree) गिरने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त (Damaged) हो गई। यह घटना बुधवार की तड़के करीब 2:40 बजे घटी। साथ ही यहां पर स्थित करीब तीन से चार फीट की सुरक्षा दीवार को नुकसान हुआ है। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। 

    ठाणे महानगरपालिका क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब पौने तीन बजे ठाणे के लोकमान्य नगर में वाहनों पर एक पेड़ गिरने की सूचना मिली थी। जिसके बाद ठाणे महानगरपालिका आपदा प्रबंधन विभाग और वर्तक नगर पुलिस के साथ दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। 

    हादसे में कोई घायल नहीं हुआ 

    वाहनों के लिए रास्ता साफ करते हुए पेड़ को तुरंत हटा दिया गया। हालांकि पेड़ गिरने से चार पहिया वाहन और करीब तीन से चार फीट की अहाते की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। आपदा प्रबंधन अधिकारी संतोष कदम ने कहा कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।