Gandhigiri to shutdown shops and business establishments in Thane

    Loading

    ठाणे. भाजपा सरकार (BJP Government) के खिलाफ देश केसभी किसान संगठनों वाम मोर्चा ने सोमवार को भारत बंद (Bharat Bandh) का आवाहन किया है, जिसे कांग्रेस (Congress) ने समर्थन दिया है। साथ ही इस आंदोलन में शामिल होने की भी घोषणाकी है। इसी क्रम में ठाणे के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न स्थानों परखुलने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों और अन्य संस्थानों को गांधीगिरी कर बंद कराते हुए आंदोलन में शामिल होने का आग्रह करेंगे। उक्त जानकारी ठाणे शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट विक्रांत चव्हाण ने दी।

    ठाणे कांग्रेस के मध्यवर्ती कार्यालयमें आयोजित पत्रकार परिषद में शहर अध्यक्ष एडवोकेट विक्रांत चव्हाण के साथ ही शहरकांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सचिन शिंदे, भालचंद्र महाडिक, महेंद्र म्हात्रे, रमेश इंदिसे, संदिप शिंदे, मंजूर खत्री, जयेश परमार आदिपदाधिकारी उपस्थित थे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए विक्रांत चव्हाण ने कहा कि केंद्रीय भाजपा सरकार ने लोगों को विकास का विशालकाय सपना दिखाकर भ्रमित करने का काम कियाहै। इसके साथ ही मंहगाई को बढ़ाकर देश की जनता को ठगने का काम किया है।

    चव्हाण ने कहा कि देश में सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करते हुए सार्वजनिक संस्थाओं कोबेच किसानों और आम जनता को ठगने का पाप इस सरकार ने किया है। इस अत्याचारी हिटलरशाही भाजपा सरकार के विरोध में देश के सभी किसान संगठन और वाम मोर्चा नेसोमवार को भारत बंद का आवाहन किया है। भारत बंद का अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसदल ने समर्थन देने की घोषणा की है। बंद में ठाणे के कांग्रेसी भी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों पर चलने वाली कांग्रेस पार्टी गांधीगीरी करते हुए शहर में व्यापारी और अन्य को बंद में शामिल होने का आवाहन करेगी।