Gang Rape in Nagpur
FILE- PHOTO

    Loading

    कल्याण. डोंबिवली (Dombivli) के भोपर इलाके में एक नाबालिग बच्ची (Minor Girl) के साथ गैंग रेप (Gang Rape) करने की सनसनीखेज घटना (Sensational Incident) सामने आई है। मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में करीब 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और 23 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें 2 नाबालिग है और अन्य  6 लोगों की तलाश जारी है। 

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती के बॉयफ्रेंड ने रेप के दौरान लड़की  का एक वीडियो बनाया था। प्रारंभिक  जानकारी के मुताबिक आरोपी ने इस वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया और शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। प्राप्त  जानकारी के अनुसार 29 जनवरी, 2021 से 22 सितंबर 2021 तक डोंबिवली, बदलापुर, मुरबाड और रबाले में मानपाड़ा पुलिस स्टेशन की हद  में रहने वाली एक नाबालिग बालिका के साथ समय-समय पर कथित रूप से आरोपियों ने गैंग रेप कर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया। मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में  रेप की धारा के साथ ही पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने बनाए दस्ते 

    इस अपराध की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस आयुक्त, पूर्वी क्षेत्रीय संभाग कल्याण दत्तात्रेय कराले के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त सर्कल 3 कल्याण सचिन गुंजाल ने तुरंत जांच शुरू की। परिमंडल 3, कल्याण और मानपाड़ा थाने के साथ ही अन्य थानों में कुल 04 पुलिस दस्ते बनाए गए और जिन्होंने आरोपियों को  गिरफ्तार किया है।

    23 आरोपियों में 2 बच्चे 

    वहीं गिरफ्तार किए गए 23 लोगों में से 02 बच्चे भी हैं जो इस  गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त पाए गए है, टीम बाकी 6 आरोपियों की भी तलाश कर रही है और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय कराले, पुलिस उपायुक्त सचिन गुंजाल, सहायक पुलिस आयुक्त डोंबिवली मंडल जेडी मोरे, मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दादाहरी चौरे ने घटनास्थल का दौरा किया और आगे की जांच पड़ताल में  पुलिस टीम का मार्गदर्शन किया जा रहा हैं।