Bhiwandi gutkha

    Loading

    भिवंडी: राज्य में तंबाकू और गुटखा बिक्री पर प्रतिबंध होने के बावजूद भिवंडी शहर (Bhiwandi City) से भारी मात्रा की गुटखा (Gutkha) की बिक्री और सप्लाई अन्य शहरों में गुटखा माफिया द्वारा की जा रही है। भिवंडी पुलिस (Bhiwandi Police)गुटखा माफिया पर पैनी नजर बनाकर रखी हुई है। जिसके कारण आए दिन लाखों रुपए के प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया जा रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार, कोनगांव पुलिस (Kongaon Police) और अन्न सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई में पिंपलास गांव स्थित आर.के.जी गोदाम पर छापामारी कर 21 लाख 85 हजार 920 रुपए के कीमत के प्रतिबंधित गुटखा और 8 लाख रुपए कीमत की आयशर टेंपो कुल 29 लाख 85 हजार 920 रुपए का माल बरामद किया है।

    मुखबिर से मिली जानकारी

    पुलिस को मुखबिर से गुप्त जानकारी मिली थी कि पिंपलास गांव स्थित आर. के.जी. गोदाम में एक आयशर टेंपो में प्रतिबंधित केसर युक्त प्रिमियम नजर 9000 एक्सफर्ट क्वालिटी का गुटखा रखा हुआ है। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणपतराव पिंगले ने अन्न सुरक्षा अधिकारी माणिक आबोसो जाधव से संपर्क किया तदुपरांत संयुक्त टीम की कार्रवाई में उक्त गोदाम से 29 लाख 85 हजार 920 रुपए का गुटखा और अन्य सामग्री बरामद किया गया है। 

    हिरासत में टेंपो चालक 

    टेंपो चालक महादेव हनुमंत भोसले को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। टेंपो ड्राइवर भोसले को न्यायालय नें 5 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच पुलिस उप निरीक्षक पराग भाट कर रहे हैं।