दिवा में आग लगने से ढहा घर, एक महिला की मौत

    Loading

    ठाणे : दिवा (Diva) के देसाई गांव के वेताल पाड़ा में आग (Fire)लगने से एक घर ढह गया। इस दौरान दो लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही थी। जिसमें घर मालकिन गृहिणी सपना विनोद पाटिल (40) की मौके पर ही मौत (Death) हो गई। उक्त जानकारी ठाणे महानगरपालिका आपदा प्रबंधन विभाग (Thane Municipal Disaster Management Department) दी। सोमवार की सुबह दिवा में स्थित पाटिल के घर में अचानक आग लग गई और इस आग के कारण घर गिर गया। आशंका जताई जा रही थी कि उस वक्त दोनों वहां फंस गए थे। 

    घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी, आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य चलाया। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। यह घर विनोद पाटिल का है। लेकिन घर का ढांचा गिरने से इसमें सपना पाटिल (40) फंस गई और उसकी मौत हो गई है। 

    कुछ घंटो के अंतराल में आग पर काबू 

    आपदा प्रबंधन अधिकारी संतोष कदम ने बताया कि दमकल की एक गाड़ी, एक पानी का टैंकर और एक बचाव वाहन को बुलाया गया था और कुछ घंटो के अंतराल में आग पर काबू पा लिया गया। महिला के आलावा अन्य कोई भी हताहत नहीं हुआ है।