Hundreds of Shiv Sainiks join BJP in Shahapur

    Loading

    भिवंडी. शहापुर (Shahapur) में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में करीब 200 से अधिक शिवसैनिकों ने पार्टी छोड़कर भाजपा सांसद कपिल पाटिल (BJP MP Kapil Patil) के समक्ष भाजपा (BJP) की सदस्यता (Membership) ग्रहण कर ली, जिससे शहापुर में एक बार फिर से शिवसेना (Shiv Sena) को दोहरा झटका लगा है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद कपिल पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र में आज नहीं तो कल सत्ता परिवर्तन होना निश्चित है, जिसकी शुरुआत शहापुर से होनी चाहिए।

    गौरतलब हो कि पिछले पखवाड़े सांसद कपिल पाटिल के जन्मदिन के अवसर पर शहापुर के जेष्ठ नगरसेवक अजीत आलसी, मयूर भोपतराव, जगदीश गवाले सहित कई शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे ।10 दिन बाद फिर से शिवसेना को दोहरा झटका उस समय लगा जब भाजपा के करीब 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने शिवसेना का दामन छोड़ कर भाजपा के साथ हो लिए जिसमें ज्यादातर कार्यकर्ता मुस्लिम समाज के थे। सांसद कपिल पाटिल ने कहा कि शहापुर में जो भी विकास का काम हुआ है, वह भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही हुआ है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में मंजूर कार्यों का उद्घाटन महाआघाडी सरकार के काल में हो रहा है।

    सत्ता का परिवर्तन होना आवश्यक हो गया : सांसद कपिल पाटिल

    विगत 25 वर्षों से शहापुर में शिवसेना की सत्ता रही है, लेकिन अभी तक लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं उपलब्ध हो सका, कई जगहों तक पानी सप्लाई के नल नहीं पहुंच पाए हैं। विकास शब्द शिवसेना से कोसों दूर है। ऐसी परिस्थिति में शिवसेना की सत्ता का परिवर्तन होना आवश्यक हो गया है। जहां भाजपा है, वहीं विकास है। इसीलिए विकास का दूसरा नाम भाजपा है। इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिल्हाध्यक्षा शीतल तोंडलीकर, अशोक इरनक, काशीनाथ भाकरे, तालुकाध्यक्ष भास्कर जाधव, शहराध्यक्ष विवेक नार्वेकर, नगरसेवक अजित आलशी, वैदेही नार्वेकर, सतिश गुजराथी, रंजना उघडा, राम माली, प्रमोद बसवंत, राम जागरे सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।