I will breathe after sending Hasan Mushrif to jail, announced Kirit Somaiya

    Loading

    नवी मुंबई. राज्य में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। इस घोटाले में हसन मुश्रीफ (Hassan Mushrif) भी शामिल हैं, जब तक उन्हें जेल (Jail) नहीं भेज दूंगा, तब तक सांस नहीं लूगां। ऐसा ऐलान भाजपा नेता किरीट सोमैया (BJP leader Kirit Somaiya) ने किया है। सोमैया सोलापुर जाने के लिए मुंबई (Mumbai) से निकले थे। नवी मुंबई (Navi Mumbai) पहुंचने पर भाजपा (BJP) के नवी मुंबई जिलाध्यक्ष रामचंद्र घरत ने तुर्भे में उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता संजीव नाइक (Sanjeev Naik) के साथ तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

    मीडिया से बातचीत करने के दौरान किरीट सोमैया ने कहा कि राज्य की आघाडी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। भ्रष्टाचार मुक्त महाराष्ट्र बनाने के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

    वैक्सीन खरीदने में भ्रष्टाचार किया गया

    उन्होंने कहा कि कोरोना काल में वैक्सीन खरीदने में भ्रष्टाचार किया गया। इसकी वजह से महाराष्ट्र में इस संक्रमण से सबसे ज्यादा लोगों की मृत्यु हुई है। इसके लिए लोग इस सरकार को माफ नहीं करेंगे।  सोमैया ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुलिस का उपयोग गुंड़ो की तरह कर रहे हैं, लेकिन हम डरने वाले नहीं है।