Thane Municipal Corporation

    Loading

    ठाणे. शहर में पिछले कुछ दिनों से चल रहे अनाधिकृत निर्माण (Unauthorized Construction) और घोलाई नगर में हुए हादसे के बाद से चल रहे अनाधिकृत निर्माण मामले में  महानगरपालिका (Municipal Corporation) की आलोचना (Criticism) शुरू है। इतना ही नहीं अवैध निर्माणों को सरंक्षण देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग हो रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अंतत: महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. विपिन शर्मा ने अपने अधिकार का उपयोग करते हुए अतिक्रमण विभाग के उपायुक्त अशोक बुरपल्ले को हटाकर उनके स्थान पर अश्विन वाघमाले को विभाग की जिम्मेदारी दी गई। 

    महानगरपालिका आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा ने सहायक आयुक्तों के साथ 11 अधिकारियों का विभिन्न विभागों का तबादला कर दिया गया है। ठाणे महानगरपालिका में हो रहे अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ भाजपा ने कांग्रेस के साथ मिलकर आवाज उठाई थी।  दोनों दलों ने यह भी आलोचना किया था कि महानगरपालिका का संबंधित विभाग अवैध निर्माणों पर केवल दिखावे की कार्रवाई कर रही है। इतना ही नहीं अवैध निर्माणों को सरंक्षण देने वाले सहायक आयुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई थी

     कांग्रेस और भाजपा ने इस मुद्दे को महासभा में उठाया था।  इसके अलावा कलवा के घोलाई नगर इलाके में हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।  इतना ही नहीं शहर में शुरू हुए लेडीज बारों को लेकर भी अधिकारियों पर कार्रवाई की हुई। हालांकि महानगरपालिका आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा ने कोई कार्रवाई तो नहीं की, लेकिन सहायक आयुक्तों के आंतरिक तबादले किए हैं।  साथ ही उपायुक्त अशोक बुरपल्ले को अतिक्रमण विभाग से हटाकर क्लस्टर का चार्ज दिया गया है।  वहीं अतिक्रमण विभाग की जिम्मेदारी अब उपायुक्त अश्विनी वाघमाले को सौंपी गई है।  उपायुक्त मारुति खोडके को आपदा प्रबंधन का जिम्मेदारी अशोक बुरपल्ले को सौंप दिया गया है।  अश्विनी वाघमाले से सूचना एवं प्रौद्योगिकी का प्रभार हटाकर उपायुक्त ज्ञानेश्वर डेरे को सौंप दिया गया है।  डेरे को परिमंडल-2 उपायुक्त के पद से हटाकर अब कर विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  परिमंडल दो के सहायक आयुक्त पद का कार्यभार शंकर पटोले को दिया गया है। 

    माजीवाड़ा-मानपाड़ा प्रभाग समिति की सहायक आयुक्त डॉ. अनुराधा बाबर को यहां से हटाकर लोकमान्य-सावरकर नगर प्रभाग समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  माजीवाड़ा-मानपाड़ा प्रभाग समिति की जिम्मेदारी कल्पीता पिंपले को दिया गया है।  वर्तक नगर प्रभाग समिति की सहायक आयुक्त प्रणली घोंगे को कलवा प्रभाग समिति की जिम्मेदारी सौंपा गया है।  उनके स्थान पर कलवा प्रभाग समिति के सहायक आयुक्त सचिन बोरसे को भेजा गया है। सहायक आयुक्त महेश अहेर को दिवा प्रभाग समिति से हटाकर उथलसर प्रभाग समिति की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह सहायक आयुक्त अलका खैरे को दिवा प्रभाग समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई है।