NCP की जन जागरण यात्रा में पार्टी करेगी मोदी सरकार की गलत नीतियों का पर्दाफाश

    Loading

    ठाणे : मोदी सरकार (Modi Government) की गलत नीतियों (Wrong Policies) का पर्दाफाश (Busted) करने और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के उदेश्य राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महिला (Nationalist Congress Party Women) ने जन जागरण यात्रा (Jan Jagran Yatra) शुरू की है। यह यात्रा ठाणे में 8 जनवरी को हो रही है। उक्त जानकारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के ठाणे-पालघर जिला के समन्वयक और ठाणे इकाई के अध्यक्ष आनंद परांजपे ने दी। 

    उन्होंने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विद्या चव्हाण के नेतृत्व में यह जनजागरण यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा ठाणे शहर में निकाली जाएगी और रविवार और सोमवार को इस यात्रा के जरिए मोदी सरकार की गलत नीतियों का पर्दाफाश किया जाएगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के खिलाफ काफी आक्रामक हो गई है। सरकार की नीति के खिलाफ आवाज उठाने के लिए राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस ने 4 जनवरी से जन जागरण यात्रा शुरू की है। एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने पुणे में यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा महंगाई और बेरोजगारी के अन्यायपूर्ण दमन के खिलाफ निकाली जा रही है जो मोदी सरकार पिछले आठ वर्षों से आम जनता पर कर रही है। 

    महाराष्ट्र से बड़ी कंपनियों के दूसरे राज्यों में चल रहे पलायन 

    परांजपे ने कहा कि राज्य भर में महिला बहनों द्वारा बड़े पैमाने पर जागरूकता बढ़ाने वाली जागरण यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा महाराष्ट्र के हर शहर और तालुका में जाएगी और उसी के तहत यह यात्रा ठाणे आ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में गैस सिलेंडर, आवश्यक वस्तुओं, पेट्रोल, डीजल सीएनजी की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है। जन जागरण यात्रा आम लोगों की निजी क्षेत्र की नौकरियों पर हमले, शिक्षित युवाओं पर बेरोजगारी का संकट, महाराष्ट्र से बड़ी कंपनियों के दूसरे राज्यों में चल रहे पलायन, साथ ही राज्य को उखाड़ फेंकने की साजिशों, महिला बहनों पर हो रहे अत्याचार, जैसे विभिन्न मुद्दों पर निकाली गई है। 

    यात्रा के दौरान जगह-जगह चौक सभाएं भी होंगी

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता और पूर्व आवास मंत्री विधायक डॉ. जितेंद्र आव्हाड के नेतृत्व में कलवा में रविवार 8 जनवरी को मुंब्रा पहुंचेगा। साथ ही सोमवार, 9 को ठाणे, ओवला-माजिवडा, कोपरी-पांचपखाड़ी विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के दौरान जगह-जगह चौक सभाएं भी होंगी। इस जन जागरण यात्रा में प्रदेश महासचिव और पार्टी के पूर्व गुट नेता के नेता नजीब मुल्ला, सैयद अली अशरफ (भाई साहब), कामगार नेता संजय वढावकर, प्रदेश सचिव सुहास देसाई, ठाणे और पालघर प्रमंडल की महिला अध्यक्ष ऋता जितेंद्र आव्हाड, पूर्व विरोधी पक्ष नेता हणमंत जगदाले, मिलिंद पाटिल, प्रमिलाताई केणी, अशरफ पठान (शानू) आदि के साथ ही नगरसेवक, कार्यकारिणी सदस्य, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे।