Injured Flamingo

    Loading

    ठाणे : पतंग (Kite) के मांजा (Manja) से चोट लगने पक्षियों का घायल होना कोई नई घटना नहीं है। इसी बीच एक फ्लेमिंगो (राजहंस) पक्षी को पंख में लगी चोट के इलाज के लिए ठाणे के एसपीसीएमए एनिमल एंड बर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पशु चिकित्सा संगठन या पशु मित्र से अपील कर रहे हैं कि वह पशु या पक्षी को किसी प्रकार की चोट की सूचना तत्काल दें। 

    ठाणे (Thane) के एसपीसीएम (SPCMA) में घायल पक्षी को लेकर वन विभाग के कुछ सदस्य रविवार की दोपहर घायल फ्लेमिंगो (Injured Flamingo) को लेकर पहुंचे। 

    पक्षी पर उपचार शुरु

    पक्षी के बाएं पंख में चोट लगने से खुन बहने लगा था। करीब साढ़े तीन से चार फीट ऊंचे फ्लेमिंगो (राजहंस) का बायां पंख कट गया था। यह देख संस्था के पशु चिकित्सा अधिकारियों ने तत्काल फ्लेमिंगों का उपचार शुरु कर दिया है। पक्षी को सलाइन भी लगाई गई।  माना जा रहा है कि चोट पतंगों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मांजे के कारण हुआ होगा। 

    वर्तमान में पक्षी की स्थिति स्थिर है और खुन बहना बंद हो गया है। यह उपचार के लिए प्रतिक्रिया दे रहा है और घाव ठीक होने के बाद छोड़ दिया जाएगा। साथ ही उचित समय पर उपचार होने के कारण खतरा टल गया है।

    -डॉ सुहास राणे, पशु चिकित्सा, एसपीसीएसए, ठाणे