कोविड 19 पर जैन सुरक्षा कवच का आयोजन

Loading

ठाणे. कोरोना वायरस जैसे जानलेवा बीमारी से नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से पूज्य जैन मुनि जे.पी. गुरुदेव के मार्गदर्शन में जैन धर्म के 9 प्रकांड विद्वानों के द्वारा पू.जे.पी. गुरुदेव की ध्यान साधना के निर्देशानुसार विश्व में सर्व प्रथम निर्मित श्री अष्टमुखी महावीर स्वामी भगवान के पावन सानिध्य में कोविड 19 से लोगों को बचने के लिए व पूरे मानव जाति की रक्षा एवं सुरक्षा के लिये विशिष्ट रक्षा कवच मंत्र विधान किया गया.

7 दिनों तक प्रति दिन सुबह आये हुए प्रकांड विद्वानों के मुखारविंद अति प्राचीन विविध मंत्र स्वरूप श्लोकों का 1008 बार उच्चारण करते हुए शुद्ध जल अभिमंत्रित करके 8वें दिन अति विशिष्ट पूर्णाहुति विधान सांसद गोपाल शेट्टी के वरदहस्ते कराते हुए सभी जीवों की रक्षा का संकल्प किया गया. 10 दिशाओं के अधिष्ठायक देव-देवी को जल अपर्ण एवं भूमि समर्पण प्रदान करके विश्व कल्याण की मनोकामना के साथ यह एक आधयात्मिक- सात्विक प्रयोग रूपी विधान को किया गया.