File Pic
File Pic

    Loading

    ठाणे : कलवा पुलिस स्टेशन (Kalwa Police Station) की टीम गस्ती पर थी। इसी दौरान उसकी नजर एक संदेहास्पद व्यक्ति पर पड़ी। जब पुलिस टीम ने उसे पकड़ कर उसकी जांच पड़ताल की तो उसके पास बिना लाइसेंस का एक देसी कट्टा और तीन जीवित कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अपराधी (Arrested Criminal) का नाम सुनील राजाराम कोरी (32) बताया गया है। जो मुंब्रा परिसर का रहने वाला है। 

    कलवा पुलिस को जानकारी मिली कि एक अपराधी देसी कट्टा और जीवित कारतूस बेचने के लिए कलवा के शिव शक्ति नगर में आने वाला है प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने परिसर में जाल बिछाकर आरोपी सुनील राजाराम कोरी को पकड़ा। इसको लेकर आरोपी के खिलाफ कलवा पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज कराए गए हैं। वहीं स्थानीय पुलिस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल कर रही है। 

    शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

    कलवा परिसर में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटना को देखते हुए स्थानीय पुलिस की एक टीम गठित की गई। इस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर वाहन चोरों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद कलवा पुलिस ने मुंब्रा के अमृत नगर से एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया। उसके पास से पांच बाईक और दो रिक्शा बरामद हुए। 

    अपराधी का नाम मोहम्मद सागिर इरफान शेख बताया गया है। शेख मुंब्रा के अमृत नगर परिसर का रहने वाला है। कलवा पुलिस की टीम ने जब इस अपराधी को गिरफ्तार किया तो पूछताछ के दौरान उन्होंने कई खुलासे किए। अपराधी ने पुलिस को बताया कि अब तक वह वाहन चोरी के सात अपराधों को कलवा और मुंब्रा में अंजाम दे चुका है। इसके बाद पुलिस ने चुराए गए सातों वाहन बरामद किए। 

    जाल बिछाकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया 

    इस वाहन चोर के बारे में जानकारी पुलिस हवलदार श्रीमंत राठोड को मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया। मोहमद इरफान सागिर शेख (25) के बारे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कन्हैया थोरात ने बताया कि वह मुंब्रा में रहता था, लेकिन वाहन चोरी की अधिकांश घटनाओं को वह कलवा में अंजाम दिया करता था। इस अपराधी ने मूंब्रा से भी एक वाहन की चोरी की थी। अन्य छह वाहनों की चोरी इस अपराधी ने कलवा परिसर में की थी।