अपहरण के 75 घंटे के भीतर कल्याण पुलिस ने नाबालिग को छुड़ाया, 5 आरोपी गिरफ्तार

    Loading

    कल्याण : डोंबिवली (Dombivali) से डेढ़ करोड़ रुपए की फिरौती (Ransom) के लिए अगवा (Kidnapped) किए गए नाबालिग (Minor) को पुलिस ने 75 घंटे के भीतर सूरत में छापा मारकर शातिर अपराधियों (Criminals) से सकुशल छुड़ाने में सफलता प्राप्त की हैं और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। 

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डोंबिवली के रंजीत झा नाम के एक व्यापारी के बारह वर्षीय बेटे का 11 तारीख को कक्षा में जाते समय अपहरण कर लिया गया था। इस घटना से पूरे ठाणे जिले की पुलिस की नींद उड़ गई थी। अपहरण के इस गंभीर अपराध के कारण, 20 टीमों द्वारा जांच के बाद अपर पुलिस आयुक्त दत्ता शिंदे उपायुक्त सचिन गुंजाल के मार्गदर्शन में एपीआई सुनील तारमले, एपीआई भिसे, मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शेखर बागड़े सहित टीमों को पता चला कि आरोपी बच्चे को जवाहर जंगल से ले जाया जा रहा है। कुल 120 इस रेस्क्यू ऑपरेशन में विभिन्न जिलों और राज्यों के पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

    अपहरण में तीन महिलाएं भी शामिल

    जिसमें मुख्य आरोपी फरहदशाह फिरोजशाह रफाई (26) राजकोट गुजरात को पुलिस ने बिना किसी नुकसान के फिल्मी अंदाज में पीछा कर हिरासत में लेकर बच्चे को सुरक्षित छुड़ा लिया वह सूरत पहुंच गया था। दूसरा मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार रामनिगा सिंह (24) भावनगर गुजरात, महिला आरोपी शाइन शबाम मेहतर, फरहीन प्रिंस कुमार सिंह, नाजिया फरहाद रफाई को गिरफ्तार कर लिया हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से दो शातिर अपराधी हैं और उन्होंने गुजरात में एक दोहरा हत्याकांड किया था। इस अपहरण में तीन महिलाएं भी शामिल थीं। ऐसी जानकारी कल्याण परिमंडल  के अपर पुलिस आयुक्त दत्ता शिंदे ने दी। अपने बेटे को सही सलामत पाकर लड़के के पिता रंजीत झा ने महाराष्ट्र पुलिस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि लड़का अब महाराष्ट्र पुलिस का बेटा है।