Eknath Shinde

    Loading

    ठाणे : नवी मुंबई चुनाव (Navi Mumbai Elections) से पिछले दो बार से बेदखल किए गए 14 गांवों (14 Villages) के निवासियों (Residents) ने अब नवी मुंबई महानगरपालिका (Navi Mumbai Municipal Corporation) में दोबारा शामिल होने की इच्छा जताई है। शहरी विकास मंत्री और ठाणे जिला पालकमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने शुक्रवार (Friday) के दिन गांव वालों को आश्वासन दिया है कि नवी मुंबई में भंडार्ली और आसपास के 14 गांवों को शामिल करने के संबंध में शहर विकास विभाग के माध्यम से सभी तकनीकी मुद्दों की जांच करने के बाद सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। 

    गौरतलब है कि भंडार्ली डंपिंग के मुद्दे पर शुक्रवार को ठाणे महानगरपालिका स्थित कै. नरेंद्र बल्लाल हॉल में ग्रामीणों ने पालकमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उस समय रहवासियों ने पालकमंत्री से 14 गांवों को नवी मुंबई महानगरपालिका में शामिल करने की मांग की। ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखकर एकनाथ शिंदे ने ग्रामीणों को नवी मुंबई महानगरपालिका में शामिल करने का आश्वासन दिया। 14 गांवों में दहिसर, निगु, मोकाशी पाड़ा, नवाली, भांडर्ली, पिंपरी गांव, घोटेघर, बंबली, उत्तर शिव, नगांव, नारीवली, वाकलां, बाले और दहिरस मोरी गांव शामिल हैं। 

    इस वजह से हुए थे अलग

    पिछले दो चुनाव के पहले जब नवी मुंबई महानगरपालिका में इन 14 गांवों को शामिल किया गया था। उन गांववालों को उस समय महानगरपालिका में शामिल नहीं होना था इसलिए गांववालों ने विरोध किया और नवी मुंबई महानगरपालिका से बाहर निकल गए। अब एक बार फिर इन 14 गांवों के नागरिकों ने 14 गांवों को नवी मुंबई महानगरपालिका में जोड़ने की मांग की है।