thane-crime
Pic: ANI

Loading

नई दिल्ली/ठाणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिल रही सनसनीखेज खबर के अनुसार यहां के के ठाणे (Thane) जिले में एक 15 वर्षीय मासूम और नाबालिग लड़की (Rape) के साथ गैंग रेप (Gang Rape) के आरोप में बीते गुरूवार को तीन लोगों  और एक किशोर को हिरासत में लिया गया।

जी हां, ठाणे में 15 साल की लड़की के साैथ गैंगरेप के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है इन चार लोगों में एक जुवेनाइल भी है इस मामले में कोलसेवाडी थाने में आईपीसी की धारा 376(डी) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है  ठाणे पुलिस के एक अधिकारी ने माले पर जानकारी दी।

वहीं कोलसेवाडी पुलिस ने बताया कि, घटना के अनुसार लड़की कल्याण से लापता हुई थी। उक्त लड़की 22 अप्रैल को कल्याण रेलवे स्टेशन पर मिली थी। उसकी सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति से पहले दोस्ती हुई थी, जिसने उसे प्रेमिका के साथ चल रही अपनी समस्याओं को सुलझाने का झांसा देकर उसे अपनी तरफ आकर्षित किया था। बाद में उसने और उसके तीन दोस्तों ने, जिसमे एक किशोर भी शामिल है, इन सबने उल्हासनगर में उससे बलात्कार किया था।

वहीं इस लड़की का पता चलने और इसके रेप की घटना के बाद भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत बलात्कार और अपहरण का मामला दर्ज किया गया है।

इस पर जानकारी देते हुए, ठाणे पुलिस ने बताया कि, ठाणे के कोलसेवाडी पुलिस स्टेशन में 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के मामले में IPC की धारा 376(D) और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान साहिल राजभर, सुजल गवती, विजय बेरा के रूप में हुई और चौथा आरोपी नाबालिग है जिसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।