अंबरनाथ में मेगा टाउनशिप स्थापित करेगा म्हाडा : जितेंद्र आव्हाड

    Loading

    अंबरनाथ : मुंबई (Mumbai) और उसके आसपास के शहरों में अब बड़ी जगह उपलब्ध नहीं रही है। कल्याण-डोंबिवली (Kalyan-Dombivli) के बाद अब लोग अंबरनाथ (Ambernath) में बड़े पैमाने में अपना आशियाना बना रहे है। इसलिए म्हाडा (MHADA) के माध्यम से यहां 200 एकड़ जमीन (200 Acres of Land) खरीदने की तैयारी चल रही है। म्हाडा के माध्यम से यहां की सबसे बड़ी कॉलोनी बनाई जाएगी। यह जानकारी राज्य के गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड (Minister of Home Affairs Jitendra Awhad) ने स्थानीय पत्राकारों को दी, आव्हाड ने कहा कि, यह म्हाडा की अब तक की सबसे बड़ी परियोजना (Project) होगी। 

    अंबरनाथ प्रोजेक्ट महाराष्ट्र राज्य का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट 

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष सदाशिव पाटिल ने अंबरनाथ में पार्टी के बैनर तले एक कार्यक्रम का आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आव्हाड अंबरनाथ आए थे। कार्यक्रम के बाद स्थानीय पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऊक्त बात कही। इस अवसर पर पूर्व सांसद आनंद परांजपे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता महेश तपासे, उल्हासनगर के पूर्व विधायक पप्पू कालानी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष सदाशिव पाटिल, प्रदेश सचिव किसनराव तारमले आदि भी उपस्थित थे। म्हाडा जो राज्य में किफायती आवास बनाती है, इस महकमे को ठाणे जिले में विभिन्न परियोजनाएं चल रही है। पिछले कुछ वर्षों में, ठाणे जिले के कल्याण, अंबरनाथ तालुका के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े-बड़े काम्प्लेक्स बन रहे है। गृहनिर्माण मंत्री आव्हाड ने आगे कहा कि कल्याण और अंबरनाथ तालुका की सीमा पर खोनी गांव के पास कल्याण तालुका के शिरधोंन में लगभग दो हजार घर बनाए गए है। लेकिन अंबरनाथ तालुका में ऐसी कोई भव्य परियोजना नहीं थी। राज्य के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि म्हाडा का अंबरनाथ वाला  प्रोजेक्ट महाराष्ट्र में सबसे बड़ा होगा।  

    परियोजना के लिए एक ड्रोन सर्वेक्षण किया गया 

    अधिक जानकारी देते हुए आव्हाड ने बताया कि, अंबरनाथ के चिखलोली इलाके में म्हाडा द्वारा करीब 200 एकड़ जमीन का सर्वे किया जा रहा है। हम इस जगह को खरीदने की योजना बना रहे हैं। अंबरनाथ में बोलते हुए जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि, हमारा इरादा यहां अब तक की सबसे बड़ी म्हाडा कॉलोनी स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि जापान कि एक सरकारी कंपनी से इस प्रोजेक्ट के लिए सरकारी स्तर पर कंपनी से बातचीत चल रही है। उनके माध्यम से परियोजना का निर्माण किया जाएगा। म्हाडा के अधिकारियों ने हाल ही में परियोजना के लिए एक ड्रोन सर्वेक्षण किया है। इस अवसर पर म्हाडा के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।