rcc roads

    Loading

    भिवंडी: भिवंडी महानगरपालिका (Bhiwandi Municipal Corporation) पूर्व नगरसेवक, सभागृह नेता सुमित पाटील (Former Corporator Sumit Patil) के अथक प्रयासों से पद्मानगर (Padmanagar) क्षेत्र की सड़कें एमएमआरडीए द्वारा आरसीसी निर्माण की जाएंगी। आरसीसी सड़कों के निर्माण के लिए एमएमआरडीए द्वारा 11करोड़ 61 लाख 46 हजार 723 रुपए की मंजूरी प्रदान की गई है ।उक्त जानकारी एमएमआरडीए अभियंता ने पत्र भेज कर दी है।

    गौरतलब हो कि भिवंडी शहर की तमाम प्रमुख मार्गों की दशा बदहाल है। देवेंद्र फडणवीस की सरकार के कार्यकाल में सांसद और केंद्रीय पंचायत राज मंत्री कपिल पाटिल के प्रयास से भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत 52 आरसीसी रोड निर्माण की मंजूरी मिली थी। विगत फडणवीस सरकार द्वारा मंजूर 52 आरसीसी रोड में से 17 आरसीसी रोड ही कमोबेश पूर्ण हुए हैं। कोरोना काल में शेष आरसीसी मार्ग निर्माण कार्य महाविकास आघाड़ी सरकार ने रोक दिया था।

     पूर्व नगरसेवक सुमित पाटिल ने दिया था पत्र

    महानगरपालिका के पूर्व नगरसेवक सुमित पाटिल ने बताया कि पद्मानगर क्षेत्र की सड़कें पूर्णतया बदहाल हैं। सड़कों की बदहाली को लेकर केंद्रीय मंत्री कपिल पाटील को पत्र दिया था और आरसीसी सड़क निर्माण की मांग की थी। मंत्री कपिल पाटिल ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पद्मानगर की सड़कें आरसीसी बनाए जाने के लिए चर्चा की थी। मुख्यमंत्री शिंदे और उप मुख्यमंत्री फडणवीस के निर्देश पर एमएमआरडीए आयुक्त ने 11 करोड़ 61 लाख 46 लाख 723 रुपए की मंजूरी प्रदान कर शीघ्र ही मार्ग का आरसीसी निर्माण किए जाने शुरू किए जाने की जानकारी दी है। 

    नागरिकों को दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा

    एमएमआरडीए द्वारा पद्मानगर क्षेत्र स्थित राम मंदिर से विजयश्री होटल, गणेश टॉकीज से सागर देसी बार से मल्लेशम हाउस, गणेश टॉकीज से राम मंदिर तक मार्ग का आरसीसी निर्माण कार्य करीब एक वर्ष में पूर्ण किया जाएगा। महानगरपालिका के पूर्व नगरसेवक सुमित पाटिल ने बताया कि पद्मानगर की प्रमुख सड़कों के आरसीसी निर्माण होने के उपरांत नागरिकों को दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा। केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल और पूर्व नगरसेवक सुमित पाटील की पहल से पद्मानगर क्षेत्र के प्रमुख मार्गों के चकाचक होने की खबर से स्थानीय नागरिकों में भारी खुशी फैली है। पद्मानगर रहिवासियों ने केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल और सुमित पाटील का आभार प्रकट किया है।