Nationalist Congress Party is in full swing, social worker Kajal Moolchandani joins NCP

    Loading

    उल्हासनगर : जब राज्य में तत्कालीन मुख्यमंत्री (Chief Minister) देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के नेतृत्व वाली सरकार (Government) थी तब शहर के अन्य दलों से नाता रखने वाले लोग भाजपा (BJP) में शामिल होते थे ठीक इसके विपरीत अब अन्य दलों के पदाधिकारी अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party)  में शामिल हो रहे है।

    पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  के प्रदेश सचिव (State Secretary) भरत गंगोत्री (Bharat Gangotri) और  वर्तमान जिला अध्यक्ष (District President) हरिकिरण कौर धामी (Harikiran Kaur Dhami)के कार्यकाल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और जब से एनसीपी की स्थानीय कमान कालानी परिवार की बहू पंचम ओमी कालानी ने संभाली है तब से तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में इनकमिंग जोरों पर है।

    उल्हासनगर शहर  में एनजीओ के माध्यम समाजसेवा का कार्य करने वाली काजल मूलचंदानी ने भी बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष पंचम कालानी की उपस्थिति में एनसीपी  में अपने अन्य साथियों के साथ प्रवेश किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता ओमी कालानी, सीमा कालानी, नगरसेवक मनोज लासी, युटीए के कार्याध्यक्ष दीपक छतलानी संतोष पांडेय ने काजल मूलचंदानी का पार्टी में प्रवेश करने के चलते  उनका स्वागत किया।

    शहर का विकास हो इसलिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का दामन थामा : काजल मूलचंदानी

    शहर का सबसे ज्वलंत विषय धोकादायक इमारतों के पुनर्निर्माण का है। राज्य सरकार के माध्यम से इस विषय को अमली जामा पहनाया जा सके और शहरवासियों को उनके घरों का  मालिकाना हक प्राप्त हो सके इसलिए  पार्टी में शामिल हुई हूं। मुझे उम्मीद है राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्ष पंचम कालानी पार्टी के माध्यम से यह करवा सकती है। इसलिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है।