Protest NCP

    Loading

    उल्हासनगर: देश में आसमान छूती महंगाई के खिलाफ उल्हासनगर शहर जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष पंचम ओमी कालानी के मार्गदर्शन में युवा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नरेश सालवी, कार्याध्यक्ष हरदीप सिंह, पंकज त्रिलोकानी, महिला अध्यक्ष शोभा ताई जाधव, युवती सेल अध्यक्ष धनी आवले, उर्मिला गुप्ता के नेतृत्व में कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर प्रदर्शन किया। 

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता कमलेश निकम, सुंदर मुदलियार, सोनू पंजाबी आदि  भी महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए। 

    …तो भारत की हालत श्रीलंका जैसी हो सकती है

    बढ़ती महंगाई पर एनसीपी प्रवक्त्ता कमलेश निकम ने कहा की यदि इसी तरह देश के हालात रहे तो भारत की हालत श्रीलंका जैसी हो सकती है। निकम ने कहा की रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल की मंहगाई  के कारण अन्य खाने पीने की चीजों के भाव बढ़ चुके है जिससे गरीब आदमियों की हालत खराब हो रही है।