अंबरनाथ के उत्तर भारतीयों ने सीएम एकनाथ शिंदे से की मुलाकत, इन मुद्दों पर की चर्चा

    Loading

    अंबरनाथ : अंबरनाथ के विधायक डॉ. बालाजी किणीकर (MLA Dr. Balaji Kinikar) और शिवसेना (Shiv Sena) शहर उत्तर भारतीय (North India) विभाग के शहर अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौबे के नेतृत्व में शहर के अनेक उत्तर भारतीयों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) से उनके सरकारी आवास नंदनवन में मुलाकात की और अंबरनाथ शहर के विकास के मुद्दों को लेकर एक निवेदन पत्र दिया इसमें शहर में उत्तर भारतीय भवन बनाने की मांग प्रमुखता से की गई है। 

    डेढ़ लाख से अधिक हिंदी भाषी रहते है 

    ऊक्त मुलाकात के संदर्भ में स्थानीय उत्तर भारतीय नेता प्रमोद कुमार चौबे ने बताया कि मुख्यमंत्री महोदय से हमने विनंती पूर्वक मांग की है कि अंबरनाथ में डेढ़ लाख से भी अधिक हिंदी भाषी रहते है। इसलिए अंबरनाथ में राज्य सरकार की निधि से उत्तर भारतीय भवन बनाया जाना चाहिए। उत्तर भारत के लोग मुंबई नोकरी की तलाश में आते है, कोई इलाज कराने और हजारों बच्चे पढ़ाई के लिए उत्तर भारत के अन्य प्रदेशों से यहां आते है। 

    कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

    भवन के बनने से उसका फायदा हजारों उत्तर भारतीयों को मिलेगा। इस मौके पर निलेश मिश्रा, कपिल उपाध्याय, राजेश पाठक, सच्चिदानंद राय, रमेशचंद्र यादव, शैलेश यादव, शैलेश मिश्रा, प्रदीप सिंह, डीपी शुक्ला, देवेंद्र गवांडे, कुलवंत सिंह, विजय सिंह आदि उपस्थित थे। बकौल प्रमोद कुमार चौबे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हिंदी भाषियों के निवेदन को पढ़ा और वहीं पर मौजूद अंबरनाथ के उनके समर्थक विधायक डॉ. बालाजी किणीकर को इस मांग पर एक प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही।