File Photo
File Photo

    Loading

    कल्याण. कल्याण लोकसभा (Kalyan Lok Sabha) का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे (Dr. Shrikant Shinde) द्वारा 2017 से प्रयास  करने के बाद, डोंबिवली (Dombivli) MIDC में  डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (Post Office Passport Seva Kendra) शुरू करने की मंजूरी दी गई और इस केंद्र को जल्द से जल्द शुरू किया जाए इसके लिए  शिंदे हमेशा परिश्रम करते रहते थे, जगह की कमी के कारण पासपोर्ट सेवा केंद्र में देरी हुई, अब डोंबिवली एमआईडीसी में डाकघर का चयन किया गया। 

    सांसद डॉ.  श्रीकांत शिंदे ने अपना प्रयास जारी रखा और उनका प्रयास  अंततः सफल रहा, लोकसभा सत्र के दौरान संचार राज्य मंत्री देव सिंह चौहान से मुलाकात करते हुए, डोंबिवली एमआईडीसी में  उन्होंने बिना किसी देरी के जल्द ही  पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू करने का वादा किया। और बताया कि  डोंबिवली में  पासपोर्ट सेवा केंद्र अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में शुरू हो जाएगा, ऐसी जानकारी सांसद शिंदे ने पत्रकारों को दी हैं।

    विदेश मंत्रालय और डाक विभाग को धन्यवाद दिया

     देश भर में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित करने का निर्णय दिवंगत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के कार्यकाल के दौरान लिया गया था। सांसद  डॉ.  श्रीकांत शिंदे ने दिवंगत विदेश मंत्री स्वराज के निर्णय के तहत कल्याण लोकसभा क्षेत्र ने  डोंबिवली एमआईडीसी में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू करने की स्वीकृति प्राप्त की, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने इसके लिए विदेश मंत्रालय और डाक विभाग को धन्यवाद दिया है।

    उपनगरों को बहुत लाभ होगा

    गौरतलब है कि ठाणे में पासपोर्ट सेवा केंद्र पूरे एमएमआर क्षेत्र में एकमात्र सेवा केंद्र है, इसलिए इस सेवा केंद्र पर काफी दबाव था।  लंबी दूरी तय करने के कारण लोगों को काफी परेशानी भी होती थी, अब डोंबिवली एमआईडीसी स्थित डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने से ठाणे जिले के उपनगरीय शहरों, विशेष रूप से कल्याण, डोंबिवली, उल्हासनगर, अंबरनाथ, बदलापुर और अन्य उपनगरों को बहुत लाभ होगा।