accident
File Photo

    Loading

    भिवंडी. बंजार पट्टी नाका (Banjar Patti Naka) स्थित फ्लाईओवर (Flyover) पर दोपहर में एक कार (Car) डिवाइडर (Divider) से टकरा (Collided) गई। कार में बैठे 4 लोगों में से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों (Injured) को उपचार के लिए निजी अस्पताल (Private Hospital) में एडमिट (Admit) कराया गया है। स्थानीय निवासियों (Local Residents) और गाड़ी चालकों ने उक्त हादसे का जिम्मेदार महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) की लापरवाह पूर्ण कार्यप्रणाली (Functioning) को दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में बंजार पट्टी नाका स्थित फ्लाईओवर से नाशिक  की तरफ जा रही इर्टिगा कार (Ertiga Car) अचानक डिवाइडर से टकरा जाने की वजह से 4 सवारों में से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण महानगरपालिका प्रशासन द्वारा फ्लाईओवर पर किसी भी तरफ आने जाने का निशान नहीं लगाया जाना बताया जा रहा है। कई वाहन चालकों ने बताया कि मार्ग पर कोई दिशा निशान नहीं लगाए  जाने से कभी कभार गाड़ियां गलत मार्ग पर चली जाती हैं जिसे बैक करने में डिवाइडर से टकराकर हादसे घटित होते हैं।

    महानगरपालिका प्रशासन हादसों का जिम्मेदार है। महानगरपालिका को फ्लाईओवर पर दिशा मार्गदर्शन का चिन्ह लगाने की जरुरत है।  शहर में आने वाले और  बाहर की तरफ जाने वाले मार्ग का निशान, नाम सहित ब्रेकर की जानकारी का निशान भी अवश्य लगाना चाहिए। पुलिस ने कार चालक पर गलत गलत तरीके से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है।