Petroleum pump employees in Dombivali did not get salary for 9 months, forced to quit

    Loading

    कल्याण : कल्याण शील रोड पर डोम्बिवली पूर्व (Dombivali East) कटाई नाका (Katai Naka) पर स्थित अमरावती पेट्रोलियम (Amravati Petroleum) नामक पेट्रोल पंप के करीब ढाई दर्जन कर्मचारियों (Employees) को प्रताड़ित किया जा रहा है और पिछले करीब 9 महीनों से उन्हें वेतन (Salary) तक नहीं  दिया गया है और मारपीट के साथ ही झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा हैं। ऐसा आरोप पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने  स्थानीय मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के साथ ही एसीपी, डीसीपी और ठाणे पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner) से न्याय की गुहार लगाई हैं।

    डोम्बिवली पूर्व कटाई नाका स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलिम के अमरावती पेट्रोल पंप पर कार्यरत करीब ढाई दर्जन कर्मचारियों ने पंप के  संचालक दीपक उपाध्याय और राज उपाध्याय पर पिछले करीब 8-9 महीनों से वेतन नही देने और गाली गलौज मारपीट कर  प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पंप पर लड़कियों को नौकरी पर रख झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर  कई सालों की नौकरी छोड़ने पर मजबूर कर किया जा रहा हैं। यह उनको यूनियन जॉइन करने की सजा के तौर पर किया जा रहा है ऐसा आरोप पत्रकारों से बात करते हुए पंप के कर्मचारी राहुल सिंह, नीलेश उपाध्याय, शशी दुबे, अंकित दुबे के साथ ही अन्य कर्मचारियों ने पंप के संचालक दीपक उपाध्याय, राज उपाध्याय और पंप के मैनेजर त्रिपाठी पर लगाया हैं और स्थानीय मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के साथ ही डोंबिवली के सहायक पुलिस आयुक्त, कल्याण पुलिस परिमंडक-3  के पुलिस उपआयुक्त और ठाणे के पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई हैं, पीड़ित कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कई सालों से मात्र ढाई से तीन हजार ही वेतन दिया रहा है और उन्होंने वेतन बढ़ाने की मांग की तो उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी।

    जब  मजबूर होकर पंप कर्मचारी महाराष्ट्र जनरल कामगार यूनियन में शामिल हो गए और लेबर कोर्ट में गुहार लगाने पर पंप के संचालक दीपक उपाध्याय और राज उपाध्याय द्वारा कर्मचारियों को वेतन नहीं देने मारपीट कर प्रताड़ित करना सुरु कर दिया। इतना ही नही पंप पर लड़कियों को नौकरी पर रख लिया हैं और झूंठे केस में फंसाने की धमकी देकर नौकरी छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है। ऐसा आरोप पुलिस में शिकायत करते हुए पंप के कर्मचारी राहुल सिंह और अन्य ने लगाया हैं। इस बारे में जब पंप के  संचालक दीपक उपाध्याय से संपर्क किया गया तो उन्होंने बाहर होने की बात कह बाद में मिलने के लिए आने की बात कही है।