navi mumbai metro
मुंबई मेट्रो (फाइल फोटो)

    Loading

    मुंबई: मुंबई मेट्रो (Mumbai Metro) को नवी मुंबई मेट्रो (Navi Mumbai Metro) से जोड़ने की योजना (Plan) बनाई गई है। नवी मुंबई मेट्रो के पहले चरण का संचालन भी जल्द शुरू होने वाला है। इसके वाणिज्यिक संचालन के लिए मेट्रो रेलवे सेफ्टी कमिश्नर की मंजूरी का इंतजार है। इसके साथ  नवी मुंबई मेट्रो को मुंबई मेट्रो से जोड़ने की योजना पर काम हो रहा है। सिडको (CIDCO) ने ऐसा प्रस्ताव एमएमआरडीए (MMRDA) को भेजा है।

    नवी मुंबई में तीन मेट्रो रेल नेटवर्क प्रस्तावित हैं। पहली लाइन बेलापुर-तलोजा-कलंबोली-मानसरोवर का निर्माण कार्य चल रहा है। दूसरी लाइन प्रस्तावित नवी मुंबई एयरपोर्ट को पनवेल और सीवुड्स सहित उरण से जोड़ेगी। 

    मानखुर्द में जुड़ेगी मेट्रो

    तीसरी लाइन हवाई अड्डे को मानखुर्द में मुंबई की मेट्रो लाइन से जोड़ने की योजना है। एमएमआरडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार नवी मुंबई मेट्रो को मुंबई मेट्रो से जोड़ने के लिए योजना का प्रस्ताव है,परंतु अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। सिडको के अनुसार, दोनों शहरों के बीच मेट्रो संपर्क से यातायात को बढ़ावा मिलेगा।

    एमटीएचएल का उपयोग

    मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ने के लिए मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।  इसका लगभग 65 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। एमएमआरडीए और सिडको मेट्रो रेल कॉरिडोर के लिए एमटीएचएल का उपयोग न्हावा से शिवड़ी तक कर सकती है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों एमएमआरडीए आयुक्त एसवीआर श्रीनिवास ने भी एमटीएचएल का उपयोग मल्टी ट्रांसपोर्ट के लिए किए जाने की संभावना जताई थी।एमटीएचएल पर बन रहे डेक का उपयोग भी समुद्री पर्यटकों के लिए किए जाने की योजना है।