Gutkha
file photo

    Loading

    भिवंडी. भिवंडी शहर में अवैध रूप से प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला की बिक्री खुलेआम पान टपरियों पर हो रही है। शहर में चारों तरफ प्रतिबंधित गुटखा की होलसेल बिक्री करने वाले अपराधिक किस्म के लोग सक्रिय है। भिवंडी पुलिस और अन्न सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम आए दिन गोदामों पर छापा‌ मारकर अवैध रूप से इकट्ठा कर रखे गये प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला को जब्त करती है। आश्चर्यजनक है कि लाखों, करोड़ों रुपये का माल जब्त होने के बावजूद भी प्रत्येक पान टापरियों पर खुलेआम प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला की बिक्री की जा रही है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अन्न सुरक्षा विभाग ठाणे को गुप्त सूचना मिली थी कि भिवंडी के नूर मस्जिद के पास गैबीनगर अलसऊद अपार्टमेंट के एक गाले से भारी संख्या में अवैध रुप से पान मसाला, गुटखा विक्री के लिए रखा गया है। उक्त प्रतिबंधित पान मसाला,गुटका की सप्लाई ठाणे, कल्याण, मुंब्रा, मुंबई और भिवंडी के विभिन्न क्षेत्रों में गुटखा की सप्लाई की जानी है।

    जानकारी मिलने के बाद अन्न सुरक्षा अधिकारियों और शांतिनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने गोदाम पर छापा मार कर  कुल 4 लाख 14 हजार 800 रुपये कीमत के विभिन्न कंपनियों के पान मसाला, सुगंधित तंबाकू और गुटखा जब्त किया है। शांतिनगर पुलिस ने अन्न सुरक्षा अधिकारी गिरीश प्रभाकर लिंबुरकर की शिकायत पर अवैध रूप से प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला रखने वाले शकील अहमद अब्दुल जैश शेख के खिलाफ भादंवि और अन्न सुरक्षा कायदा के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक निलेश जाधव कर रहे है।