protest of farmers on purchase center

Loading

भिवंडी. भिवंडी तालुका (Bhiwandi Taluka) अंतर्गत दुगाड़ फाटा केंद्र (Dugad Fata Center) पर धान उत्पादक किसानों (Farmers) ने अपनी विविध मांगों को लेकर धान खरीदी केंद्र पर आंदोलन किया। किसानों की मांग है कि धान की खरीदी की ऑनलाइन (Online) तरीके से बंद कर प्रति हेक्टेयर 35 क्विंटल धान की खरीदी की जाए। आंदोलनरत किसानों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और सरकार को चेतावनी दी कि यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो दिल्ली (Delhi) की तरह मुंबई (Mumbai) में किसान आंदोलन शुरू किया जाएगा।

गौरतलब हो कि एक तरफ देश भर में नए किसान कानून के विरोध में किसानों का अपनी मांगों को लेकर किसान आंदोलन जोर-शोर से शुरू है. भिवंडी में किसानों के फसल की खरीदी को लेकर सरकार के नए कानूनों की पोल खुल गई और सरकार की नीतियों से नाराज धान उत्पादक किसानों ने धान खरीदी केंद्र पर आंदोलन शुरू कर दिया।

ऑनलाइन खरीदी प्रक्रिया तुरंत बंद की जाए

 भिवंडी तालुका स्थित दुगाड़ फाटा के धान खरीदी केंद्र पर जिला भर के धान उत्पादक किसान बड़ी संख्या में धान बिक्री करने के लिए वाहनों द्वारा धान लेकर केंद्र पर जमा हुए थे। किसानों का कहना है कि पैसा खर्च कर इतनी दूर से धान लेकर हम लोग खरीद केंद्र पर आए, वहां पर एक हेक्टेयर पर मात्र 15 कुंटल धान की खरीदी की जा रही है। किसानों ने केंद्र के अधिकारी से प्रति हेक्टेयर 37 कुंटल धान खरीदने का निवेदन किया, जिसे खरीदी केंद्र अधिकारी ने साफ इंकार कर दिया। इससे नाराज धान उत्पादक किसानों ने खरीदी केंद्र पर खरीदी बिक्री की प्रक्रिया बंद कर आंदोलन शुरू कर दिया। ठाणे जिला शेतकरी संघर्ष संगठन ने मांग की है कि सबसे पहले सरकार द्वारा शुरू की गई ऑनलाइन खरीदी प्रक्रिया तुरंत बंद की जाए। किसानों की फसल का सरकार द्वारा निश्चित किए गए भाव पर धान की खरीद की जाए, अन्यथा जोरदार आंदोलन किया जाएगा।