court

    Loading

    ठाणे : सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut) के आरोप से खलबली मच गई है। इस बारे में पूछे जाने पर आरोपों (Allegations) से राजा ठाकुर (Raja Thakur) ने इंकार किया है। ठाकुर ने राउत पर मानहानि का मामला दर्ज करने की बात कही है। ठाणे बेलापुर रोड स्थित विटावा परिसर में जनवरी 2011 में दीपक पाटिल की हत्या हुई थी। उक्त हत्याकांड में ठाकुर को आजीवन कारावास हुआ था। अप्रैल 2019 में वह जमानत पर बाहर आया था। 

    विधानसभा चुनाव की पार्श्वभूमि पर वह फरार हो गया था। उसे अक्टूबर 2019 में ठाणे क्राइम ब्रांच के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल की टीम ने येऊर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे फिर जमानत मिली थी। करीब दो हफ्तों पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत शिंदे के जन्मदिन के अवसर पर ठाकुर की तरफ से कबड्डी स्पर्धा का आयोजन किया गया था और शहर में शिंदे पिता-पुत्र को बधाई देने वाले होर्डिंग लगाए थे उस समय राजा ठाकुर चर्चा में था। सांसद राउत के आरोप के चलते वह एक बार फिर चर्चा में आया है। 

    अमृता फडणवीस ने राउत पर बोली हमला 

    संजय राउत के बयान पर देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने चुटकी लेते कहा की ऐसी दवा बनानी चाहिए जिससे लोग शांत रहे और महाराष्ट्र शांत रहे। लोग शांत रहेंगे तो विकास होगा। अमृता ठाणे में जेनेरिक आधार मेडिकल स्टोर का उद्घाटन करने पहुंची थी। इस अवसर पर मीडिया के लोगों ने उनसे संजय राउत के आरोप के बारे में पूछा था। जिसके जवाब में उन्होंने उक्त बातें कही।