Rajiv Gandhi flyover repair work started

    Loading

    भिवंडी. स्व.राजीव गांधी फ्लाईओवर (Rajiv Gandhi Flyover) के मरम्मत (Repairs) का कार्य ठेकेदार कंपनी द्वारा शुरू कर दिया गया है। फ्लाईओवर को मरम्मत का कार्य पूरा होने में करीब 3 माह से अधिक का समय लगने के आसार हैं। मरम्मत कार्य का उद्घाटन महानगरपालिका महापौर प्रतिभा पाटिल (Mayor Pratibha Patil) ने नारियल फोड़कर किया। उक्त मौके पर मनपा उप महापौर इमरान खान, शहर अभियंता एलपी गायकवाड, उप अभियंता सचिन नाईक, यातायात विभाग वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र मायने आदि मौजूद थे।

    गौरतलब हो कि स्व. राजीव गांधी फ्लाईओवर की दशा बदहाल होने से एमआरडीए के फंड से मरम्मत का कार्य ठेकेदार कंपनी द्वारा शुरू किया गया है। ठेकेदार कंपनी द्वारा मरम्मत के प्रथम चरण में धामननाका की तरफ से आने वाले मार्ग को बंद कर मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। 

    2 चरणों में पूरा किया जाएगा मरम्मत का कार्य 

    मरम्मत का कार्य 2 चरणों में पूरा किया जाएगा जिसमें करीब 3 माह से अधिक का समय लगने के आसार हैं। फ्लाईओवर मरम्मत के कार्य के दौरान बंजार पट्टी नाका से कल्याण नाका की तरफ जाने का मार्ग खुला है, वहीं साईं बाबा मन्दिर की तरफ से स्व. राजीव गांधी फ्लाईओवर से बंजार पट्टी नाका की तरफ जाने का मार्ग खुला हुआ है।