vande-bharat-express-arrives-at-chhatrapati-shivaji-maharaj-terminus

    Loading

    बदलापुर : अत्याधुनिक और तेज गति से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) देश भर के विभिन्न रूटों पर शुरू की जा चुकी है और जल्द ही यह एक्सप्रेस मध्य रेलवे (Central Railway) के मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से शिर्डी (Mumbai Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus) और मुंबई (Shirdi) से सोलापुर (Solapur) दो रूटों पर शुरू की जाएगी। हालांकि रेल प्रशासन द्वारा घोषित समय सारिणी में ठाणे के बाद कल्याण स्टेशन (Kalyan Station) पर कोई स्टॉप नहीं होने से यात्रियों में नाराजगी है। कल्याण स्टॉप को शुरू करने की मांग की जा रही है क्योंकि डोंबिवली से कर्जत और कसारा जाने वाले रूट पर यात्री इस एक्सप्रेस का लाभ नहीं उठा पाएंगे। 

    हालांकि महाराष्ट्र में दो वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं, लेकिन वे राज्य से पड़ोसी गुजरात राज्यों के लिए चल रही है। इसलिए, हाल ही में मुंबई से शिर्डी और मुंबई से सोलापुर के लिए घोषित दो वंदे भारत एक्सप्रेस वास्तव में महाराष्ट्र के यात्रियों के लिए फायदेमंद है। इस एक्सप्रेस को 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। महाराष्ट्र में दो और वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा में आने से यात्रियों में खुशी है। लेकिन कल्याण जंक्सन पर हॉल्ट न दिए जाने से इसके आसपास के शहरों के यात्री नाराज हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मुंबई से चलने वाली शिर्डी एक्सप्रेस दादर, ठाणे और नासिक में रुकेगी। वहीं सोलापूर-मुंबई छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस का स्टॉप दादर, ठाणे, लोनावला, पुणे और कुर्डूवाडी प्रस्तावित है। 

    मुंबई के प्रवेश द्वार कल्याण में ठहराव की मांग 

    भिवंडी, कल्याण, डोंबिवली, अंबरनाथ, बदलापुर से सीधे कर्जत और खोपोली के साथ-साथ टिटवाला, आसनगांव और कसारा के यात्रियों को इस वंदे भारत एक्सप्रेस से यदि यात्रा करना होगा तो उन्हें ठाणे स्टेशन जाना होगा जो काफी मुश्किल का काम होगा। कल्याण स्टेशन को मुंबई का प्रवेश द्वार माना जाता है।  साथ ही इस स्टेशन से लाखों यात्री सफर करते है। लिहाजा इन यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस का लाभ मिल सके इसके लिए कल्याण स्टेशन पर हॉल्ट जरूरी है। 

    एलटीटी से गोरखपुर के बीच वर्षो से चल रही 

    ट्रैन नंबर 20103 एलटीटी- गोरखपुर एक्सप्रेस का ठहराव कल्याण में किए जाने की मांग लंबित है अब वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा करने के लिए ठाणे पहुंचने के लिए कर्जत या कसारा रूट के यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी, ठाणे स्टेशन पहुंचने के लिए लोकल के अलावा कोई किफायती विकल्प नहीं है।  इसलिए कल्याण स्टेशन पर ट्रेन का न रुकना यात्रियों के साथ अन्याय है, इसलिए गोरखपुर एक्सप्रेस और वंदे मातरम ट्रेन का कल्याण में हॉल्ट हजारों यात्रियों के लिए सुविधा लिए जरूरी है। – प्रमोद पांडेय, अंबरनाथ।