मातृत्व का सन्मान ही हमारा अभिमान: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

    Loading

    ठाणे : घर में एक मां मजबूत हो तो पूरा घर सुरक्षित होता है। इसलिए महिलाओं (Women) का स्वास्थ्य (Health) मजबूत होना चाहिए, मातृत्व का सम्मान हमारा अभिमान है। उक्त मत राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने व्यक्त किया। 

    वे ठाणे के टेंभी नाका पर आयोजित माता सुरक्षित तो घर सुरक्षित अभियान का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रशासक और महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. विपिन शर्मा, उपायुक्त मनीष जोशी, पूर्व नरेश म्हस्के, सुधीर कोकाटे, मनपा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भीमराव जाधव, चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी रानी शिंदे और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। 

    किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा

    ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में 26 सितंबर से 05 अक्टूबर तक ‘माता सुरक्षित, घर सुरक्षित’ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की एक गतिविधि के रूप में, ठाणे महानगरपालिका स्वास्थ्य विभाग द्वारा टेंभी नाका में नवरात्रि उत्सव के दौरान दस दिनों तक महिलाओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। यहाँ पर देवी के दर्शन करने आने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य का मुफ्त में जांच किया जाने वाला है। शिंदे ने भी इस अवसर पर कहा कि देवी मंडप में जनजागरूकता पैदा की जाएगी ताकि देवी के दर्शन करने आने वाली सभी महिला श्रद्धालु इस शिविर का लाभ उठा सकें। 

    इन सभी चीजों की होगी जांच

    इस अभियान में सभी उम्र की माताओं की जांच की जाएगी। जिसमें मैमोग्राफी कैंप, सोनोग्राफी, गर्भवती माताओं की स्क्रीनिंग, कैंसर स्क्रीनिंग हीमोग्लोबिन आदि की जांच का समावेश है। स्वास्थ्य विभाग प्रमुख रानी शिंदे ने बताया कि माताएं ही परिवार की प्रमुख होती है और पुरे परिवार को संभालती है। इसलिए माताओं और उनके घरों को सुरक्षित रखने के प्रयास किए जाएंगे।